
NCG NEWS DESK MADHYAPRADESH :-
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है, यहां एक वकील ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं। जिले के एक वकील ने जज पर जूता फेंक दिया। दरअसल, फर्जी वकालत नामा पेश करने वाले वकील नितिन अटल ने प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र जज प्रदीप दुबे के खिलाफ यह अभद्रता की है। पुलिस ने कोर्ट के नायब नाजिर की तहरीर पर वकील नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी वकील फरार है।
जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार की शाम को कोर्ट में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप दुबे मौजूद थे। इस दौरान वकील नितिन अटल ने स्वयं से ही जुड़े मामले, जिसमें नितिन अटल और उसका भाई पक्षकार हैं। इसमें अभिभाषक पुष्पराज सिंह का वकालतनामा पेश किया।
फर्जी साइन को लेकर बौखलाया वकील
इस पर दूसरे पक्ष की वकील कौसर खान ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वकालतनामा पर अभिभाषक पुष्पराज सिंह के साइन नहीं हैं। वकालतनामा पर जो साइन हैं, वे फर्जी हैं। इसी बात पर नितिन अटल बौखला गया और उसने जज के साथ ही अभद्रता शुरू कर दी। जब जज ने उसे टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद नितिन ने अपना जूता उतार कर जज के ऊपर फेंक दिया।
डाइज पर चढ़कर केस की फाइल छीनने की कोशिश
नितिन यही नहीं रूका उसने डाइज पर चढ़कर केस की फाइल छीनने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने वकील नितिन अटल की सनद आगामी आदेश तक के लिए निलंबित कर दी है। इस संबंध में मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद की कार्यकारी सचिव गीता शुक्ला ने पत्र भी नितिन अटल को जारी किया है।
ये भी पढ़े :-









