LIVE UPDATE
जांजगीर-चांपाहमर छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर छोड़ा फर्जी सुसाइड नोट

NCG NEWS DESK जांजगीर: जिले के मड़वा पॉवर प्लांट की कॉलोनी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति यशवंत शर्मा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  दरअसल, 23-24 अगस्त की दरमियानी रात पत्नी तृप्ति शर्मा की लाश, खिड़की पर चुनरी के फंदे पर लटकी मिली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर महिला की हत्या करने की बात आई थी। आरोपी पति यशवंत शर्मा ने महिला की हत्या कर फांसी पर शव को लटका दिया था और सुसाइड का रूप दिया था। मामले में जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें आर्थिक तंगी और पति को जिम्मेदार नहीं मानने की बात लिखी गई थी। महिला के परिजन के बयान के बाद मामले में कई बातों का खुलासा हुआ। पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी पति यशवंत शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE