LIVE UPDATE
भारत

वाराणसी में लोको पायलट को पत्नी से जान का खतरा, कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा: “ड्रम कांड दोहराऊंगी”

? वाराणसी में लोको पायलट को पत्नी से जान का खतरा, कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा: “ड्रम कांड दोहराऊंगी”

मेरठ ड्रम हत्याकांड की तरह वाराणसी में भी पत्नी की धमकी, पीड़ित ने सुरक्षा की लगाई गुहार

वाराणसी। मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड का खौफ अब दूसरे शहरों में भी देखने को मिल रहा है। वाराणसी में तैनात एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुमित कुमार ने अपनी पत्नी और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने कहा कि उसे पत्नी ने मेरठ जैसा मर्डर दोहराने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, कॉल रिकॉर्डिंग में हत्या की साजिश की बातें सामने आईं, जिसे सुनकर लोको पायलट सदमे में है । ? कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा: “तीन दिन में खत्म कर देंगे”

बिहार के गया जिले के निवासी और वाराणसी मंडल में तैनात लोको पायलट सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी साक्षी और साले रविराज की बातचीत मोबाइल पर सुनी। रिकॉर्डिंग में दोनों उसकी हत्या की योजना बनाते सुने गए। जब सुमित ने पत्नी से इस बारे में पूछा, तो उसने गुस्से में कहा, मैं तेरी भी मेरठ कांड जैसी हत्या करूंगी।” इसके बाद साले को बुलाया गया और दोनों ने लोको पायलट की जमकर पिटाई की। वाराणसी में लोको पायलट को पत्नी से जान का खतरा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

? नौकरी पाने के लिए रची जा रही है हत्या की साजिश?

लोको पायलट ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे मारकर रेलवे में आश्रित कोटे से नौकरी हासिल करना चाहती है। उसे किसी भी वक्त मारने की आशंका है। इस वजह से उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कॉल रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर सौंपा है। वाराणसी में लोको पायलट को पत्नी से जान का खतरा

?‍♂️ पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटी टीम

वाराणसी के सिगरा थाने में साक्षी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी विकल्प शांडिल्य को सौंपी गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और मामले में गहराई से जांच की जा रही है। वाराणसी में लोको पायलट को पत्नी से जान का खतरा

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE