LIVE UPDATE
भारत

Lok Sabha Elections: राहुल गाँधी ने किया ऐलान, किसानों के लिए कांग्रेस की 5 गारंटी

NCG NEWS DESK New Delhi ;-

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां वोटरों को अपनी ओर करने कई तरह के वादे कर रही है। कोई इसे वादों का नाम दे रहा है तो इसे गारंटी बता रहा है। इसी क्रम के कांग्रेस ने देश के एक बड़े वर्ग किसानों को अपनी तरफ करने के लिए नया वादा किया है। जिसका ऐलान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राहुल गांधी ने देश के किसानों के लिए 5 गारंटियों का ऐलान किया है। राहुल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, देश के सभी अन्नदाताओं को मेरा प्रणाम!कांग्रेस आपके लिए 5 ऐसी गारंटियां लेकर आई है जो आपकी सभी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देंगी।

  1. MSP को स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के तहत कानूनी दर्ज़ा देने की गारंटी।
  2. किसानों के ऋण माफ़ करने और ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी ‘कृषि ऋण माफ़ी आयोग’ बनाने की गारंटी।
  3. बीमा योजना में परिवर्तन कर फसल का नुकसान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने की गारंटी।
  4. किसानों के हित को आगे रखते हुए एक नई आयात-निर्यात नीति बनाने की गारंटी।
  5. कृषि सामग्रियों से GST हटा कर किसानों को GST मुक्त बनाने की गारंटी।

देश की मिट्टी को अपने पसीने से सींचने वाले किसानों के जीवन को खुशहाल बनाना ही कांग्रेस का लक्ष्य है और यह 5 ऐतिहासिक फ़ैसले उसी दिशा में बढ़ाए गए कदम। भारत की कृषि व्यवस्था में ‘समृद्धि का सूरज’ उगने वाला है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE