LIVE UPDATE
भारत

Loksabha Election 2024: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इस नेता पर लगाया दांव

NCG NEWS DESK Lucknow :-

लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को एक और लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने कुशीनगर और देवरिया सीट से प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा की ओर से गुरुवार को जारी सूची के अनुसार, कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से संदेश यादव उर्फ मिस्टर को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ज्ञात हो कुशीनगर से भाजपा ने अपने पुराने सांसद विजय दुबे पर भरोसा जताया है, जबकि देवरिया से रमापति त्रिपाठी का टिकट काट कर शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।

सपा ने कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है। बसपा ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है वहां एक जून को मतदान होना है। नतीजे 4 जून को आएंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE