LIVE UPDATE
भारतअपराध

लोरमी पुलिस की तत्परता: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

सायबर सेल की मदद से खेत से दबोचा गया आरोपी, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

लोरमी: लोरमी पुलिस की तत्परता: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के लोरमी में पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। थाना चिल्फी क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सूर्यकांत कोसले उर्फ जयसूर्यदर्शनकाल कोसले को पुलिस ने घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के कुशल निर्देशन और सटीक रणनीति के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 15 अक्टूबर का है। एक वृद्धा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग नातिन के साथ गांव के सूर्यकांत कोसले ने खेत के मकान में जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराध, बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया।नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया और टीम ने ग्राम फुलझर के खेत-खार में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE