
राजस्थान के नवगठित जिले खैरथल-तिजारा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मुंडावर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना थाने के पास ही स्थित एक कॉम्प्लेक्स के किराए के कमरे में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्या की जो वजह सामने आई है, उसने सबको चौंका दिया है।
शादी की जिद्द बनी काल: “सगाई तोड़ दो, मुझसे शादी करो”
मुंडावर थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी उपेंद्र कुमार (21) के रूप में हुई है। वह मुंडावर में शेयर मार्केट का काम करता था और वहीं किराए पर रहता था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्रेम नहीं, बल्कि शादी करना चाहता था। युवती की हाल ही में कहीं और सगाई तय हो गई थी। शनिवार को आरोपी उसे अपने कमरे पर लाया और दबाव बनाने लगा कि वह अपनी सगाई तोड़ दे और उससे शादी करे। जब युवती ने इससे साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर उपेंद्र ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।थाने के पास प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने की हत्या, खून से सने कपड़ों ने खोली पोल; वजह जानकर रह जाएंगे दंग
खून से सने कपड़ों के साथ खड़ा रहा आरोपी
हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं, बल्कि खून से सने कपड़ों और रंगे हाथों के साथ पास की दुकानों के सामने खड़ा हो गया। उसकी मनोस्थिति सामान्य दिख रही थी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। जब स्थानीय लोगों ने खून के दागों के बारे में पूछा, तो उसने बेखौफ होकर हत्या की बात कबूल ली। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया।थाने के पास प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने की हत्या, खून से सने कपड़ों ने खोली पोल; वजह जानकर रह जाएंगे दंग
पिता का गंभीर आरोप: अपहरण और रेप के बाद हत्या
मामले में मृतका के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें अपहरण और बलात्कार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पिता के अनुसार, उनकी दो बेटियां सुबह 10 बजे नर्सिंग डिप्लोमा का सर्टिफिकेट लेने मुंडावर आई थीं। जब छोटी बेटी नाश्ता लेने गई, तो आरोपी ने बड़ी बेटी का अपहरण कर लिया और उसे अपने कमरे में ले गया। पिता का आरोप है कि आरोपी ने पहले बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।थाने के पास प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने की हत्या, खून से सने कपड़ों ने खोली पोल; वजह जानकर रह जाएंगे दंग
थाने के बाहर हंगामा, सड़क पर लगा जाम
पुलिस थाने के इतनी करीब हुई इस नृशंस हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मुंडावर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया। वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाने और न्याय का भरोसा दिलाने के करीब 30 मिनट बाद लोग सड़क से हटे और जाम खोला गया।थाने के पास प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने की हत्या, खून से सने कपड़ों ने खोली पोल; वजह जानकर रह जाएंगे दंग
फिलहाल पुलिस ने एफएसएल (FSL) टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की गहनता से जांच कर रही है।थाने के पास प्रेमिका का गला रेतकर प्रेमी ने की हत्या, खून से सने कपड़ों ने खोली पोल; वजह जानकर रह जाएंगे दंग









