क्रिकेट

LSG VS CSK: लखनऊ से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी चेन्नई, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11

NCG NEWS DESK  Delhi :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीम शाम 7:30 बजे से चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में आमने-सामने होगी। चेन्नई की कमान ऋतुराज के हाथों में होगी तो वहीं लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल करते नजर आएंगे। इस सीजन में चेन्नई और लखनऊ के बीच यह दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमों ने अपना पिछला मुकाबला भी एकदूसरे के खिलाफ शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही खेला था। लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी वाली LSG टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम इस मैच को जीतकर लखनऊ से बदला पूरा करना चाहेगी।

CSK और LSG के बीच होने वाले इस मैच में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। चलिए जानते है।

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर गेंद बल्ले पर फंसकर आती है।  बाउंड्री के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। यहां की पिच तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के लिए मददगार हो सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में कुल 4 मैच खेले गए है, जिसमें सीएसके ने 1 मैच में जीत हासिल की है। जबकि लखनऊ को 2 मैचों में जीत मिली है।

अंक तालिका की बात करें तो इसमें लखनऊ की टीम 5 वें  और चेन्नई की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है। दरअसल, लखनऊ और चेन्नई  की टीम ने अब तक 7 -7  मैच खेले हैं। जिसमें दोनों ही टीमों की 4-4 मैचों में जीत हुई है।

LSG और CSK के संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक चाहर, रचिन रवींद्र,अजिंक्य रहाणे,  समीर रिजवी,  रवींद्र जड़ेजा, तुषार देशपांडे,  महेश तीक्षणा, डेरिल मिशेल और मुस्तफिजुर रहमान।

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज