शराब माफियाओं को पकड़ने पहुंची पुलिस पर माफियाओं ने किया हमला, एक दरोगा की मौत,दूसरा घायल

NCG NEWS DESK UTTAR PRADESH :-
बिहार के बेगूसराय में शराब माफियाओं के हौसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. शराब माफिया अब पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं. ताजा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां पुलिस टीम जब शराब माफियाओं को पकड़ने पहुंची, तो उन्होंने भागने की जगह पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया. जिसमें एक दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. ये घटना बीती (19 दिसंबर) की रात की बताई जा रही है.
दरअसल, शराब की सूचना पर जब पुलिस टीम पर शराब तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने पलटवार करते हुए हमला कर दिया. जिसमें एक एसआई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक होमगार्ड का जवान घायल है, जिसका इलाज सदके अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है. पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल की है. शहिद दरोगा की पहचान नावकोठी थाना में पदस्थापित खमास चौधरी के रूप में की गई है. वहीं घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड की जवान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है.
ये भी पढ़े :-



















