LIVE UPDATE
अपराधभिलाई

हाथ पर लिखा है महादेव, आरती और लखन… बोरी में बंद मिली महिला की लाश, 5 नामों में छिपा कातिल का राज?

हाथ पर लिखा है महादेव, आरती और लखन… बोरी में बंद मिली महिला की लाश, 5 नामों में छिपा कातिल का राज? शनिवार की सुबह सुपेला इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चंद्रामौर्या अंडरब्रिज के पास एक प्लास्टिक की बोरी में महिला का शव बरामद हुआ। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। हालांकि, महिला के हाथ पर मिले कुछ पुराने टैटू (Godna) इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सबसे बड़ा सुराग बन सकते हैं।

हाथ पर खुदे हैं ये 5 नाम, क्या यहीं से खुलेगा राज?

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी गई है। शव काफी हद तक खराब हो चुका है, लेकिन उसके बाएं हाथ पर गुदे हुए नाम साफ दिखाई दे रहे हैं। हाथ पर ‘महादेव’, ‘आरती’, ‘लखन’, ‘सुरेश’ और अंग्रेजी में ‘IAK’ लिखा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि इन नामों के जरिए जल्द ही मृतका की पहचान हो सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।हाथ पर लिखा है महादेव, आरती और लखन

5 दिन तक लाश को छिपाए रखा, फिर बोरी में भरकर फेंका

सुपेला थाना टीआई विजय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया (Prima Facie) यह हत्या का मामला लग रहा है। शव की हालत देखकर फोरेंसिक एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि महिला की मौत करीब 5 दिन पहले हो चुकी थी। हत्यारों ने कत्ल करने के बाद शव को कहीं छिपाकर रखा था। जब शव से बदबू आने लगी या पकड़े जाने का डर बढ़ा, तो उसे जूट और प्लास्टिक की बोरी में लपेटकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।हाथ पर लिखा है महादेव, आरती और लखन

अंधेरे अंडरब्रिज का फायदा उठाकर भागे आरोपी

पुलिस की थ्योरी के अनुसार, आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए टाउनशिप के गैरेज रोड से होते हुए चंद्रामौर्या अंडरब्रिज पहुंचे होंगे। यह इलाका अक्सर सुनसान रहता है। ब्रिज के नीचे पानी भरा होने और लाइट की व्यवस्था न होने के कारण वहां घुप अंधेरा रहता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने रात के अंधेरे में शव को वहां फेंका और फरार हो गए।हाथ पर लिखा है महादेव, आरती और लखन

CCTV खंगाल रही पुलिस, सेक्टर एरिया पर शक

पुलिस को शक है कि आरोपी सेक्टर एरिया की तरफ से आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि किसी संदिग्ध गाड़ी या व्यक्ति की पहचान की जा सके। यह वारदात एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा लगती है, जिसमें शव को डीकंपोज होने के बाद फेंका गया ताकि पहचान मिटाई जा सके।हाथ पर लिखा है महादेव, आरती और लखन

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE