LIVE UPDATE
रायपुर

Mahadev Satta App : कोलकाता और गोवा से 10 आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के सामान के साथ सट्टा पट्टी बरामद

NCG NEWS DESK Raipur ;-

कोलकाता में महादेव के रेडी अन्ना ऐप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले 8 सटोरियों को रायपुर सायबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों से करोड़ों की सट्टापट्टी जब्त की गई है. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने भी गोवा से भिलाई निवासी रितेश यादव और राहुल वकटे को गिरफ्तार किया है. इन दोनों को एसीबी/ईओडब्ल्यू कुछ देर में कोर्ट में पेश कर सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के मुताबिक, कोलकाता के 24 परगना न्यूटाउन गोलाबारी इलाके के एक फ्लैट से ऑनलाइन सट्टा संचालित हो रहा था. रायपुर सायबर सेल की टीम ने फ्लैट में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टे के मास्टर माइंड के सबसे बड़े सहयोगी प्रकाश वाधवानी उर्फ प्रकाश सिंधी समेत 8 बुकी को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में 3 बुकी जबलपुर एमपी, 3 छत्तीसगढ़ और राजस्थान, बिहार के एक-एक बुकी शामिल है. इन सटोरियों से 22 बैंक पासबुक, 22 नग बैंक एटीएम, 5 लैपटॉप, 36 मोबाइल कुल 12 लाख का सामान समेत करोड़ों की सट्टापट्टी जब्त की गई है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE