Mahadev Satta App : महादेव बुक सट्टा एप के करोड़ो रुपयों के साथ पकड़े गए आरोपी के पिता ने कुंए में कूदकर की आत्महत्या

NCG NEWS DESK DURG :-
Mahadev Satta App Suicide : दुर्ग जिले से जिसमें महादेव बुक सट्टा एप के हवाला के करोड़ो रुपयों के साथ पकड़े गए असीम दास उर्फ बप्पा के पिता सुशील दास (65) ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से वो थोड़ा परेशान रहने लगा था। सूचना पर पहुंची अंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दे की हाउसिंग बोर्ड वार्ड 16 निवासी असीम दास को बीते दो नवंबर को ईडी ने रायपुर के एक होटल के बेसमेंट से करोड़ों रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम ने उसके हाउसिंग बोर्ड स्थित घर पर भी दबिश दी थी और वहां से भी करोड़ों रुपये जब्त किए थे। असीम दास का पिता सुशील दास करीब पांच साल से अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में रूपेश गौतम की बाड़ी में चौकीदारी का काम करता था।
वो बाड़ी में बने कमरे में ही रहता था। वो सोमवार की रात को करीब 11:30 बजे घर से निकला था और बाड़ी में स्थित कुंए में कूद गया। मंगलवार को वो अपने कमरे में नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुंए में झांककर देखा गया तो उसकी लाश पानी पर उतराती नजर आई। इसके बाद अंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मृतक सुशील दास के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में
इतना पता चला है कि वो शराब पीने का आदी था और अपने बेटे असीम दास उर्फ बप्पा की गिरफ्तारी के बाद से परेशान रहने लगा था। उसके साथ में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। अंडा थाने टीआई आनंद शुक्ला ने बताया कि मृतक सुशील दास करीब पांच साल से अछोटी में ही रहता था। उसके साथ उसके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं रहता था। अभी तक घटना का कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े :-
- Mahadev Satta App Case : जूस सेंटर चलाने वाला शख्स कैसे बन गया ‘सट्टा किंग’? जाने क्या है दुर्ग से दुबई तक की कहानी ?
- महादेव एप केस : कोर्ट मे 14 आरोपितों के खिलाफ ईडी ने पेश किया 8,887 पन्नों का चालान, अब तक 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की जा चुकी है कुर्क
- जमीन की ठगी : खुद को बताया तहसीलदार का दोस्त, धोखाधड़ी कर हड़पी किसान की जमीनआत्महत्या








