आजाद हिंद एक्सप्रेस से बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आईं 16 बकरियां, बचाने दौड़ी वृद्धा की भी मौत
भाटापारा-हतबंद रेल लाइन पर हुआ दर्दनाक हादसा, घटना के बाद कुछ समय तक रुकी रही ट्रेन; पुलिस जांच जारी

भाटापारा। भाटापारा-हतबंद रेल लाइन पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें आजाद हिंद एक्सप्रेस की चपेट में आने से 16 बकरे-बकरियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, इन मवेशियों को बचाने के प्रयास में उनकी मालकिन और चरवाही कर रही 62 वर्षीय वृद्धा सरस्वती यादव भी ट्रेन से टकरा गईं और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
ग्रामीण थाना टीआई लखेश केंवट के अनुसार, पुणे से हावड़ा की ओर जा रही आजाद हिंद एक्सप्रेस जब भाटापारा स्टेशन के पहले बोड़तरा रेलवे फाटक के पास पहुंची, तभी यह हादसा हो गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण 16 बकरियां कटकर मौके पर ही मृत हो गईं। अपने जानवरों को बचाने के लिए रेल पटरी पर पहुंची वृद्धा भी अनियंत्रित होकर ट्रेन की चपेट में आ गईं।ट्रेन की चपेट में आईं 16 बकरियां, बचाने दौड़ी वृद्धा की भी मौत
घटना के बाद कुछ देर रुकी रही ट्रेन
हादसे के बाद आजाद हिंद एक्सप्रेस लगभग 5 मिनट तक घटनास्थल पर ही खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार ने तुरंत ग्रामीण थाने को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया।ट्रेन की चपेट में आईं 16 बकरियां, बचाने दौड़ी वृद्धा की भी मौत
ग्रामीण पुलिस ने सभी मृत पशुओं को रेलवे ट्रैक से हटवाकर अस्पताल भेजा, जहां मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं वृद्धा के शव को भी पंचनामा कर अस्पताल भेजा गया।ट्रेन की चपेट में आईं 16 बकरियां, बचाने दौड़ी वृद्धा की भी मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच जारी है। वहीं यह भी जांच की जा रही है कि किस परिस्थिति में मवेशी रेल लाइन के इतने करीब पहुंच गए। हादसे के कारण क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।ट्रेन की चपेट में आईं 16 बकरियां, बचाने दौड़ी वृद्धा की भी मौत
यह घटना एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर करती है।ट्रेन की चपेट में आईं 16 बकरियां, बचाने दौड़ी वृद्धा की भी मौत









