LIVE UPDATE
भारत

आतंकियों से मुठभेड़, मेजर, DSP समेत चार शहीद- 2 आतंकी ढेर

जम्मू -जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ की है। आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में सेना के तीन अफसर और एक जवान शहीद हो गए हैं। शहीद मेजर का नाम आशीष धोनैक और डीएसपी का नाम हुमायूं भट्ट है।

बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हो गए। शहीद हुए कमांडिंग कर्नल और मेजर राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट से संबद्ध थे और वह ऑफ वीट 19RR की कमान संभाल रहे थे।

दूसरी तरफ राजौरी में सोमवार से ही मुठभेड़ हो रही है। इसमें दो आतंकी मारे गए हैं। एक जवान और एक SPO शहीद हुए हैं। इस ऑपरेशन में सेना का एक डॉगी भी मारा गया है। उसने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE