LIVE UPDATE
राजनीति

छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल तय! साय कैबिनेट में 2 नए मंत्री, संगठन में भी नियुक्तियां, रेस में इन चेहरों पर दांव

छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल तय! साय कैबिनेट में 2 नए मंत्री, संगठन में भी नियुक्तियां, रेस में इन चेहरों पर दांव

छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल तय! साय कैबिनेट में 2 नए मंत्री, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे से लौटते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में जल्द ही साय मंत्रिमंडल का विस्तार और बीजेपी संगठन में एक साथ बड़ी नियुक्तियां हो सकती हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का लंबा इंतजार इसी महीने खत्म होने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल में नए चेहरों पर सस्पेंस: अग्रवाल और साहेब की एंट्री संभव

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दो नए नामों ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम मंत्री पद की रेस में मजबूती से उभरा है। इनसे पहले सीनियर विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव का नाम पहले से ही चर्चा में था। अब देखना दिलचस्प होगा कि साय सरकार में किन दो नए चेहरों को मौका मिलता है।छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल तय! साय कैबिनेट में 2 नए मंत्री

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जातिगत समीकरण साधने की तैयारी में बीजेपी?

इन नए नामों के पीछे बीजेपी का जातिगत और सामाजिक समीकरण साधने का दांव भी देखा जा रहा है।छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल तय! साय कैबिनेट में 2 नए मंत्री

  • गुरु खुशवंत साहेब एससी/एसटी समुदाय से आते हैं।

  • गजेंद्र यादव ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • राजेश अग्रवाल सामान्य वर्ग से आते हैं।

माना जा रहा है कि इन चेहरों को मौका देकर बीजेपी एक साथ तीन प्रमुख वर्गों को साधने की कोशिश कर सकती है।छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल तय! साय कैबिनेट में 2 नए मंत्री

संगठन में भी होगी बंपर नियुक्तियां, महिला मोर्चा को मिलेगा नया अध्यक्ष

सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि बीजेपी संगठन में भी नियुक्तियों का सिलसिला शुरू होने वाला है। प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पद भरे जाने हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 3 प्रदेश मंत्री

  • 2 प्रदेश महामंत्री

  • 7 मोर्चा अध्यक्ष

  • 30 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष

इसके अलावा, बीजेपी महिला मोर्चा को भी नई प्रदेश अध्यक्ष मिलेगी। मौजूदा अध्यक्ष शालिनी राजपूत को सरकार में हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद यह पद खाली हो गया है, जिसके लिए कई महिला नेत्रियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल तय! साय कैबिनेट में 2 नए मंत्री

बस ऐलान बाकी, इसी महीने कार्यकर्ताओं को मिलेगी सौगात

बीजेपी नेताओं के अनुसार, नियुक्तियों की लिस्ट लगभग तैयार है और बस सही समय पर इसका ऐलान होना बाकी है। संगठन विस्तार में किसी नए फॉर्मूले के बजाय कार्यकर्ताओं के समर्पण और वरिष्ठ नेताओं की आपसी सहमति को प्राथमिकता दी जा रही है। निगम-मंडलों में 20 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने के बाद अब संगठन और सरकार में भी कार्यकर्ताओं को जल्द ही नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल तय! साय कैबिनेट में 2 नए मंत्री

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE