LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में बने पुल से शख्स ने लगाई छलांग, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव

NCG NEWS DESK दुर्ग। जिले के शिवनाथ नदी में बने 50 फिट ऊंचे ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने वाले शख्स का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। सोमवार देर रात केलाबाड़ी का रहने वाला राकेश ठाकुर ने नदी में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। सुबह 6 बजे से तीन घंटे सर्चिंग के बाद मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।

खुदकुशी करने वाले युवक की पहचान राकेश ठाकुर पिता राजेंद्र सिंह (52 साल) निवासी केलाबाड़ी के रूप में हुई है। वह जिस स्कूटी से गया था वो ब्रिज के ऊपर खड़ी मिली है। गाड़ी के नंबर से पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती की गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE