27 लाख एडवांस लेने के बाद जमीन रजिस्ट्री करने से मुकरा शख्स

NCG NEWS DESK Rajnandgaon :-
जमीन का सौदा कर 27 लाख रुपए एडवांस लेने और फिर रजिस्ट्री से पीछे हटने वाले पर सोमनी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामलाल साहू ने अंजोरा में मौजूद 2.74 एकड़ जमीन का दुर्ग निवासी विजय गोयल से सौदा किया। रामलाल साहू ने 27 लाख रुपए में जमीन बेचने की बात कही। इस पर दोनों के बीच सहमति बनी। बिक्रीनामा भी बनाया गया। जिसके बाद बारी-बारी से रामलाल साहू ने विजय गोयल से 27 लाख रुपए एडवांस ले लिया।
लेकिन रजिस्ट्री करने के लिए आनाकानी करने लगा। विजय ने जब रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो उसने जमीन बिक्री के लिए प्रति एकड़ 15 लाख रुपए की मांग करनी शुरू कर दी। वहीं एडवांस लिए रकम को भी वापस करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की। शिकायत जांच के बाद सोमनी पुलिस ने रामलाल साहू पर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े :-
- ED की चार्जशीट में दावा, राशन वितरण घोटाले से सरकार के खजाने को 400 करोड़ रुपये से ज्या दा का नुकसान
- जम्मू-कश्मीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बड़ी सौगात,अब उधमपुर से श्रीनगर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
- Mahadev online betting App के मालिक रवि उप्पल को दुबई में किया गया गिरफ्तार, UAE के हेड ऑफिस से ऑपरेट करता था महादेव ऑनलाइन ऐप



















