आगरा में सत्संगियों द्वारा किये जा रहे भूमि पर जबरन अवैध कब्जे को रोकने पहुंची पुलिस और पत्रकारों पर किया जमकर पथराव कई पुलिसकर्मी और पत्रकार हुए घायल

NCG NEWS DESK आगरा : आगरा में प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में सत्संगियों ने पुलिस और पत्रकारों पर पथराव कर दिया,जिसमे कई पत्रकार घायल हुए हैं।जबकि एक पत्रकार की हालत गंभीर बताई जा है।बीते दिनों सत्संगियों द्वारा थाना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर जबरन गेट लगाकर अवैध कब्जा किया गया था।मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जमीन को कब्जा मुक्त कराकर कब्जा करने वालों कई लोगों के खिलाफ भूमाफिया कार्रवाई की गई थी।
जिसके बाद आज फिर सत्संगियों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था जिसे रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ अधिकारी मौके मौके पर पहुंच गए ।मामले की जानकारी होते ही पत्रकार भी पहुंच गए।पुलिस सत्संगियों को समझाने का प्रयास कर रही थी तभी बड़ी संख्या मौजूद सत्संगियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।इस दौरान घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर जमकर पथराव किया और घेरकर मारपीट भी की गई।जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सत्संगियों को खदेड़। दिया।फिलहाल तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।



















