LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: ‘मास्टर जी’ को नहीं पता CM का नाम, नहीं लिख पाते ‘Eleven’ की स्पेलिंग

छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: ‘मास्टर जी’ को नहीं पता CM का नाम, नहीं लिख पाते ‘Eleven’ की स्पेलिंग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: ‘मास्टर जी’ को नहीं पता CM का नाम, क्या होगा उन बच्चों का भविष्य, जिनके कंधों पर देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है, अगर उन्हें पढ़ाने वाले ‘गुरुजी’ ही अज्ञानता के अंधेरे में डूबे हों? छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल से सामने आए एक वीडियो ने पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। यहां के शिक्षक न तो बेसिक अंग्रेजी लिख पाते हैं और न ही उन्हें अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का नाम मालूम है।

वायरल वीडियो ने खोली पोल

यह शर्मसार कर देने वाला मामला बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक स्थित घोड़ासोत गांव के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक का ज्ञान परखता नजर आता है। जब वह शिक्षक से ब्लैकबोर्ड पर अंग्रेजी में ‘Eleven’ (ग्यारह) लिखने को कहता है, तो शिक्षक इसकी सही स्पेलिंग नहीं लिख पाते। यही हाल ‘Nineteen’ (उन्नीस) लिखने में भी होता है।छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: ‘मास्टर जी’ को नहीं पता CM का नाम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सीएम और कलेक्टर का नाम भी नहीं जानते शिक्षक

छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: 'मास्टर जी' को नहीं पता CM का नाम, नहीं लिख पाते 'Eleven' की स्पेलिंग

हैरानी की इंतहा तो तब हो गई जब स्कूल के हेडमास्टर से प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिले के कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का नाम पूछा गया, लेकिन वे इसका भी सही जवाब नहीं दे पाए। यह घटना उस सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर एक तमाचा है, जिस पर लाखों बच्चों का भविष्य निर्भर करता है। यह वीडियो अब मिलियन फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया पेजों पर भी शेयर किया जा रहा है, जिससे जिले की शिक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: ‘मास्टर जी’ को नहीं पता CM का नाम

अधिकारी बोले- कराएंगे जांच

जिस स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ हो रहा है, वहां लगभग 60 बच्चे नामांकित हैं। जब इस मामले पर जिले के शिक्षा अधिकारी (DEO) डीएन मिश्रा से बात की गई, तो उन्होंने रटा-रटाया जवाब देते हुए मामले की जांच कराने की बात कही। हालांकि, अपने ही विभाग के शिक्षकों की इस शर्मनाक करतूत पर उन्होंने चुप्पी साध ली और मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: ‘मास्टर जी’ को नहीं पता CM का नाम

यह घटना छत्तीसगढ़ के दूर-दराज के इलाकों में शिक्षा की दयनीय स्थिति को उजागर करती है। यह बड़ा सवाल है कि जब शिक्षकों का ज्ञान ही शून्य है, तो वे बच्चों को क्या सिखाएंगे और कैसे एक शिक्षित समाज का निर्माण होगा?छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: ‘मास्टर जी’ को नहीं पता CM का नाम

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE