रायपुर

कुनकुरी में बनेगा 359 करोड़ का मेडिकल कॉलेज: जशपुर को मिलीं कई विकास परियोजनाओं की सौगात!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति, सड़क और सिंचाई परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी

रायपुर: कुनकुरी में बनेगा 359 करोड़ का मेडिकल कॉलेज: जशपुर को मिलीं कई विकास परियोजनाओं की सौगात!, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं को गति मिल रही है। इसी कड़ी में, जशपुर जिले के कुनकुरी में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है। इन परियोजनाओं में एक नया मेडिकल कॉलेज, सड़क निर्माण और सिंचाई योजनाएं शामिल हैं, जो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कुनकुरी में बनेगा नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय
कुनकुरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आदिवासी अंचल के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, वित्त विभाग ने नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 359 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। यह मेडिकल कॉलेज न केवल स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को भी बढ़ावा देगाजशपुर को मिलीं कई विकास परियोजनाओं की सौगात!

सड़क और सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी
विकास कार्यों की श्रृंखला में, वित्त विभाग ने तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए 27.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के बन जाने से सीमावर्ती गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।जशपुर को मिलीं कई विकास परियोजनाओं की सौगात!

इसी प्रकार, विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 79.38 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और किसानों की आय में सुधार होगा।जशपुर को मिलीं कई विकास परियोजनाओं की सौगात!

इसके अतिरिक्त, विकासखंड फरसाबहार की कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए 16.17 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह योजना सिंचाई और जल प्रबंधन की दिशा में क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेगी, जिससे कृषि और संबंधित क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।जशपुर को मिलीं कई विकास परियोजनाओं की सौगात!

ये परियोजनाएं जशपुर जिले और विशेष रूप से कुनकुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और कृषि विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिससे स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत होगा।जशपुर को मिलीं कई विकास परियोजनाओं की सौगात!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज