
अंबिकापुर/सूरजपुर: करोड़पति SDO रिश्वत लेते धराया: सरगुजा में ACB का ‘बड़ा धमाका’, घर से मिले नोटों के बंडल और 52 लाख की FD! छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में पदस्थ ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग के एसडीओ ऋषिकांत तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बुधवार देर शाम हुई इस कार्रवाई के बाद जब एसीबी टीम ने एसडीओ के ठिकानों पर छापा मारा, तो उन्हें करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ, जिसमें 2 लाख 27 हजार रुपये नकद, 52 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), सोने-चांदी के गहने और जमीनों के कागजात शामिल हैं।
15 हजार की रिश्वत का ‘तालाब ट्रैप’
मामला प्रेमनगर ब्लॉक के नवापारा खुर्द गांव का है, जहां किसान दिगंबर सिंह को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब निर्माण की मंजूरी मिली थी। अपने निजी खर्च पर तालाब बनवाने के बाद, जब दिगंबर भुगतान के लिए एसडीओ ऋषिकांत तिवारी के पास पहुंचे, तो एसडीओ ने तालाब के मूल्यांकन और रिपोर्ट के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। भ्रष्टाचार से आजिज आकर किसान ने सीधे एसीबी से संपर्क साधा।करोड़पति SDO रिश्वत लेते धराया
एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। बुधवार शाम को जैसे ही एसडीओ ऋषिकांत तिवारी ने किसान दिगंबर से विशेष केमिकल लगे 15 हजार रुपये हाथ में लिए, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। अधिकारी के चेहरे का रंग उड़ गया और उसकी ‘ईमानदारी’ का नकाब उतर गयाकरोड़पति SDO रिश्वत लेते धराया
करोड़ों की संपत्ति का पर्दाफाश
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने एसडीओ के सरकारी आवास और निजी ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जो कुछ सामने आया, वह चौंकाने वाला था:
नकद राशि: 2 लाख 27 हजार रुपये।
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD): लगभग 52 लाख रुपये के दस्तावेज।
सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान।
जमीनों के कागजात, बैंक खातों और बीमा योजनाओं में भारी निवेश के दस्तावेज।
बैंक स्टेटमेंट की जांच से पता चला कि एसडीओ लंबे समय से ‘कमीशन’ के खेल में लिप्त था। कई फर्जी नामों से बीमा पॉलिसियां और खातों में लाखों के लेनदेन भी सामने आए हैं। पूछताछ में एसडीओ ने स्वीकार किया कि जब्त की गई नकदी का एक बड़ा हिस्सा उसने हाल के महीनों में पंचायतों और निर्माण कार्यों से कमीशन के रूप में इकट्ठा किया था। उसने यह भी बताया कि हर छोटे काम में 5 से 15 हजार और बड़े कामों में 30 हजार तक की ‘फीस’ तय थी।करोड़पति SDO रिश्वत लेते धराया
जनता में खुशी, विभाग पर सवाल
गुरुवार को आरोपी एसडीओ को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसीबी अब उसके परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है।करोड़पति SDO रिश्वत लेते धराया
इस खबर के फैलते ही प्रेमनगर क्षेत्र के सरपंचों और पंचायत सचिवों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई जगह तो ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि यह वही अफसर है जिसने हर छोटे काम में रिश्वत मांगी थी और आज न्याय हुआ है।करोड़पति SDO रिश्वत लेते धराया
यह मामला न केवल एक अधिकारी के भ्रष्टाचार को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग में व्याप्त ‘कमीशन संस्कृति’ पर भी सवाल खड़े करता है। एसीबी डीएसपी प्रमोद खेस ने बताया कि जांच जारी है और संभावना है कि और भी अफसरों या ठेकेदारों के नाम सामने आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग एसीबी की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की जीत बता रहे हैं।करोड़पति SDO रिश्वत लेते धराया



















