NCG NEWS DESK Raipur :-
छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार के दिन तत्कालीन भूपेश सरकार की सबसे महत्वकांशी योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा। योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी में भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी विधायक लता उसेंडी द्वारा सवाल किए जाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि, कोंडागांव में प्रश्न संदर्भ समिति से गोबर खरीदी मामले की जांच की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत पैरादान और परिवहन की जांच कराए जाने की भी बात कही।
गौरतलब है कि, इस मसले पर BJP विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि, क्या पैरे का परिवहन हो सकता है? जिसका जवाब देते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पैरा दान पहले से मिला था, लेकिन परिवहन के लिए राशि खर्च करने का प्रावधान है।
कितनी राशि गोठानों के लिए खर्च की गई
अजय चंद्राकर ने कहा कि, वित्त आयोग की राशि गोठानों को क्यों दी जा रही है। अगर नहीं तो 53 करोड़ की राशि किसलिए खर्च की गई है। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 14वें और 15वें वित्त आयोग से राशि दी गई है। सभी जिलों में सभी गौठानों को राशि दी गई है। इसके बाद अजय चंद्राकर ने बताया कि, वित्त आयोग की राशि से परिवहन नहीं किया जा सकता है। ये राशि पंचायतों के रखरखाव के लिए है।
विधायकों की समिति से जांच कराई जाए
विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में कहा कि, विधायकों की समिति से जांच कराई जाए। जिसके बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बोला कि, इस मामले में अजय चंद्राकर को भ्रष्टाचार की आशंका है। हालांकि हम प्रश्न संदर्भ समिति के जरिए मामले की जांच करवा रहे हैं।
ये भी पढ़े :-