राजनीति लाइफस्टाइल व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

कांग्रेस पर मंत्री कश्यप का तीखा हमला: “बी टू बी” का मतलब भूपेश टू बैज!

By Dr. Tarachand Chandrakar

Published on: August 30, 2025

Follow Us

कांग्रेस पर मंत्री कश्यप का तीखा हमला: "बी टू बी" का मतलब भूपेश टू बैज!

रायपुर। कांग्रेस पर मंत्री कश्यप का तीखा हमला: “बी टू बी” का मतलब भूपेश टू बैज! छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की हालिया विदेश यात्रा को राज्य के विकास के लिए सफल करार देते हुए उन्हें बधाई दी है। रायपुर वापसी पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कश्यप ने विश्वास जताया कि साय ने विदेशी व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ जो सार्थक संवाद किया है, उसके परिणाम आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के विकास के रूप में दिखाई देंगे। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर “बी टू बी” को लेकर तीखा हमला बोला।

भाजपा का “बी टू बी”: बिजनेस टू बिजनेस बनाम कांग्रेस का “भूपेश टू बैज”

मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां प्रदेश की भाजपा सरकार ‘बी टू बी’ (बिजनेस टू बिजनेस) के जरिए राज्य के स्वर्णिम भविष्य को संवारने की दिशा में आगे बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस ‘बी टू बी’ (भूपेश बनाम बैज) की सियासी उलझनों में ही जूझ रही है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस में कभी सार्थक संवाद की संभावना नहीं होती, वहां हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है।” कश्यप ने स्पष्ट किया कि भाजपा और कांग्रेस का यह अंतर प्रदेश के हर नागरिक को कदम-कदम पर दिख जाएगा।कांग्रेस पर मंत्री कश्यप का तीखा हमला: “बी टू बी” का मतलब भूपेश टू बैज!

कांग्रेस की आंतरिक कलह पर तंज

वन मंत्री कश्यप ने कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “भाजपा सरकार के लिए जहां बी टू बी का अर्थ है बिजनेस टू बिजनेस, वहीं कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ में बी टू बी का मतलब भूपेश टू बैज रह गया है। कांग्रेस के लोग आंतरिक सिर फुटव्वल में उलझे रहते हैं।” यह बयान कांग्रेस में नेतृत्व और आंतरिक विवादों को लेकर चल रही अटकलों को और हवा देता है।कांग्रेस पर मंत्री कश्यप का तीखा हमला: “बी टू बी” का मतलब भूपेश टू बैज!

सीएम साय बढ़ा रहे छत्तीसगढ़ का गौरव: इंडिया टुडे सर्वे का हवाला

केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की लोकप्रियता का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकासपरक दृष्टिकोण के साथ कांग्रेसियों की अंतर्कलह से बेखबर आगे बढ़ता जा रहा है।” मंत्री ने इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री साय पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फीसदी वोटों के साथ द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि “श्री साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतरकर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं।” अंत में कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, “मतलब साफ है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा बँटवारों से बर्बादियों के साथ ही रहा है और अब भी कांग्रेस उस मानसिकता से मुक्त नहीं हो पा रही है।”कांग्रेस पर मंत्री कश्यप का तीखा हमला: “बी टू बी” का मतलब भूपेश टू बैज!

Related Posts

महतारी वंदन योजना: 14 हजार महिलाओं के लिए बुरी खबर, खाते में नहीं आएगी अगली किस्त! जानिए क्या है बड़ी वजह

महतारी वंदन योजना: 14 हजार महिलाओं के लिए बुरी खबर, खाते में नहीं आएगी अगली किस्त! जानिए क्या है बड़ी वजह

UP BJP New President: योगी के प्रदेश में अब ‘महिला राज’? 14 दिसंबर तक फैसला नहीं तो फिर लंबा इंतजार!

UP BJP New President: योगी के प्रदेश में अब ‘महिला राज’? 14 दिसंबर तक फैसला नहीं तो फिर लंबा इंतजार!

 Train Viral Video: फर्स्ट AC कोच में ‘चूहे’ का तांडव! पूर्व विधायक ने वीडियो बनाकर मोदी सरकार को घेरा

 Train Viral Video: फर्स्ट AC कोच में ‘चूहे’ का तांडव! पूर्व विधायक ने वीडियो बनाकर मोदी सरकार को घेरा

क्या देश में ‘राष्ट्रीय बीमारी’ घोषित होगा कैंसर? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को सख्त नोटिस, ‘कोविन’ जैसे पोर्टल की उठी मांग

क्या देश में ‘राष्ट्रीय बीमारी’ घोषित होगा कैंसर? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को सख्त नोटिस, ‘कोविन’ जैसे पोर्टल की उठी मांग

BBL 2025-26: कल से शुरू होगा टी20 का महाकुंभ! बाबर-शाहीन मचाएंगे धमाल, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव

BBL 2025-26: कल से शुरू होगा टी20 का महाकुंभ! बाबर-शाहीन मचाएंगे धमाल, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव

वैभव सूर्यवंशी: 14 साल के ‘तूफान’ को टीम इंडिया में आने से रोक रहा यह कड़ा नियम, जानिए कब होगा इंटरनेशनल डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी: 14 साल के ‘तूफान’ को टीम इंडिया में आने से रोक रहा यह कड़ा नियम, जानिए कब होगा इंटरनेशनल डेब्यू

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE