LIVE UPDATE
भारत

मंत्रालय की बस ने साइकिल सवार और मासूम को लिया अपनी चपेट, घायल

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

नवा रायपुर में मंत्रालय से करीब एक किमी दूर सड़क पर स्टाफ बस ने एक सायकल सवार को कुचल दिया। सवार तो छिटक गया और सायकल पहियों में फंस गई। इस वजह से यह बस इन पंक्तियों  के लिखे जाने तक मौके पर ही खड़ी है। इस सवार को साथ एक बच्चे को भी होने की जानकारी मिली है, बच्चे भी घायल है। दोनों इलाके के ग्रामीण बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह घटना इन बसों की ओवर स्पीड का कारण है। मंत्रालय से रोजाना करीब 65 से अधिक लोफ्लोर और मिनी बसे आती जाती हैं । ड्राइवर न जाने किस जल्दी में रहते में कि नवा रायपुर की सड़कों में सभी एक दूसरे के पीछे होने के बावजूद ओवर स्पीड में होते हैं । भीतर बैठे अधिकारी कर्मचारियों के टोकने के बावजूद स्पीड पर नियंत्रण नहीं होता ।

उस पर तुक्का यह कि इन बसों का मेंटेनेंस को लेकर भी समय समय पर मामले सामने आए हैं। आज हुई इस घटना के लेकर सवार मंत्रालय स्टाफ का कहना था कि  परिवहन नीति में हिट एंड रन को लेकर किया गया संशोधन ऐसे ही लापरवाह ड्राइवरों पर कार्रवाई और निर्दोष राहगीरों   की सुरक्षा के लिए किया गया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE