LIVE UPDATE
भांठापारा-बलौदाबाजार

जमानत के नाम पर गड़बड़ी: वकील ने ऋण पुस्तिका से छेड़छाड़ कर दी धोखाधड़ी, पुलिस ने भेजा जेल

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक वकील द्वारा जमानत प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी वकील महान मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वकील पर आरोप है कि उसने ऋण पुस्तिका के पृष्ठों में हेरफेर कर जमानत में गड़बड़ी की थी। जमानत के नाम पर गड़बड़ी: वकील ने ऋण पुस्तिका से छेड़छाड़ कर दी धोखाधड़ी, पुलिस ने भेजा जेल

ऋण पुस्तिका में हेरफेर कर दी गई जमानत

आरोपी वकील महान मिश्रा ने ऋण पुस्तिका क्र. 2772413 का इस्तेमाल कर 4 जनवरी को प्रकरण क्र. 3045/24 और 3048/24 में अभियुक्तों के लिए ₹25,000-₹25,000 की जमानत ली थी। लेकिन बाद में 14 जनवरी को संतराम अनंत नामक व्यक्ति ने उसी ऋण पुस्तिका का इस्तेमाल एक अन्य प्रकरण (क्र. 4272/2024) में अभियुक्त की जमानत के लिए किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जांच के दौरान पाया गया कि पूर्व में दर्ज जमानत विवरण वाले पृष्ठ को जानबूझकर फाड़ दिया गया था, ताकि यह तथ्य छुपाया जा सके। जमानत के नाम पर गड़बड़ी: वकील ने ऋण पुस्तिका से छेड़छाड़ कर दी धोखाधड़ी, पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी वकील को किया गिरफ्तार

इस धोखाधड़ी के खुलासे के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्र. 64/2025 के तहत वकील महान मिश्रा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जमानत के नाम पर गड़बड़ी: वकील ने ऋण पुस्तिका से छेड़छाड़ कर दी धोखाधड़ी, पुलिस ने भेजा जेल

पहले भी जा चुका है जेल

गिरफ्तार वकील महान मिश्रा इससे पहले भी एक बड़े अपराध में संलिप्त था। कुछ महीने पहले वह सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के मामले में जेल जा चुका था, जहां से उसे जमानत मिली थी। अब दोबारा जमानत प्रक्रिया में हेरफेर कर उसने खुद को फिर से विवादों में डाल लिया है, जिसके चलते उसे फिर से जेल की हवा खानी पड़ रही है। जमानत के नाम पर गड़बड़ी: वकील ने ऋण पुस्तिका से छेड़छाड़ कर दी धोखाधड़ी, पुलिस ने भेजा जेल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE