E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

,

कृषि का निगमीकरण करने की मोदी-अडानी-नीति आयोग की परियोजना का खुलासा : किसान सभा ने की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: August 20, 2023

Follow Us

कृषि का निगमीकरण करने की मोदी-अडानी-नीति आयोग की परियोजना का खुलासा : किसान सभा ने की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग

NCG News desk Delhi:- 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नई दिल्ली। ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की शोध-रिपोर्ट के आधार पर अखिल भारतीय किसान सभा ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष जिन किसान विरोधी कठोर कृषि कानूनों को मोदी सरकार ने संसद से पारित कराया था, वे कानून एक भाजपाई एनआरआई मित्र शरद मराठे और अडानी तथा कॉर्पोरेट पूंजीपतियों के कहने पर बनाये गए थे तथा कानून बनाने की सभी स्थापित प्रक्रियाओं को नष्ट करके बनाये गए थे। किसान सभा ने मोदी सरकार की कॉरपोरेटों के साथ इस मिलीभगत की एक संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की है।

कृषि का निगमीकरण करने की मोदी-अडानी-नीति आयोग की परियोजना का खुलासा : किसान सभा ने की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग

अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक ढवले तथा महासचिव विजू कृष्णन ने नई दिल्ली से जारी एक बयान में कहा है कि ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की दो भागों की इस खोजी रिपोर्ट ने भारतीय कृषि का निगमीकरण करके भारतीय किसानों और उपभोक्ताओं को लूटने के लिए मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, नीति आयोग और अडानी के नेतृत्व वाले प्रमुख कॉरपोरेट पूंजीपतियों की भयावह सांठगांठ और एक बड़ी परियोजना को उजागर किया है। यह रिपोर्ट दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ भारतीय कृषि को कॉर्पोरेटपरस्त बनाने के लिए कॉर्पोरेट-मोदी शासन की मिलीभगत को स्पष्ट रूप से स्थापित करती है।

उल्लेखनीय है कि ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें विस्तार से बताया गया है कि भारतीय कृषि को कॉर्पोरेट शैली में ढालने का विचार, “जिसमें किसान कृषि व्यवसायी कंपनियों को अपनी कृषि भूमि पट्टे पर देंगे और उनके मातहत काम करेंगे”, मूल रूप से भाजपाई समर्थक एनआरआई शरद मराठे का था, जिस पर अमल के लिए मोदी सरकार ने वर्ष 2018 में नीति आयोग से जुड़े अशोक दलवई के नेतृत्व में एक विशेष कार्य बल का गठन किया था। इस एसटीएफ की कॉर्पोरेट समर्थक सिफ़ारिशों ने ही तीन कठोर कृषि कानूनों को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि अडानी समूह ने अप्रैल 2018 में नीति आयोग से आधिकारिक रूप से, जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से बनाये गए आवश्यक वस्तु अधिनियम को निरस्त करने की मांग की थी। कृषि कानूनों का मसौदा तैयार करते समय अडानी समूह की इस मांग को भी वफादारी से शामिल किया गया था।

कृषि का निगमीकरण करने की मोदी-अडानी-नीति आयोग की परियोजना का खुलासा : किसान सभा ने की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग

किसान सभा के राष्ट्रीय नेताओं ने कहा है कि इस रिपोर्ट से यह साबित होता है कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में ऐतिहासिक संयुक्त किसान आंदोलन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय पूंजी और एकाधिकार पूंजी के गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उनके पोस्टर बॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक देशभक्तिपूर्ण संघर्ष था। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि 380 दिनों तक चले ऐतिहासिक किसान संघर्ष में 735 किसानों की सोची-समझी हत्याओं (शहादत) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परजीवी पूंजीपति मित्र सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं।

अखिल भारतीय किसान सभा ने मांग की है कि यह जांच करने के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाए कि कैसे बड़े व्यापारिक घरानों और उनके एनआरआई सहयोगियों ने सरकार की सभी स्थापित प्रक्रियाओं को नष्ट करने की साजिश रची और किसान विरोधी कठोर कृषि कानूनों को आगे बढ़ाया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के लिए ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की सराहना करते हुए किसान सभा ने मोदी शासन को भारतीय कृषि के कॉरपोरेटीकरण के सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रयासों से दूर रहने या फिर किसानों के एकजुट प्रतिरोध का सामना करने की चेतावनी दी है।

 

, ,

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !


WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?