NCG NEWS DESK NEW DELHI :-
पीएम मोदी के वाराणसी सीट पर तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी होने की घोषणा होते ही उनके साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। वह देश के तीसरे पीएम होंगे, जो एक ही सीट पर लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
इसके पूर्व पं. जवाहरलाल नेहरू प्रयागराज की फूलपुर सीट से लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चार बार चुनाव लड़ी थीं।