LIVE UPDATE
भारत

ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी को गले लगकर रो पड़े मोहम्मद शमी, PM मोदी ने टीम के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

NCG NEWS DESK Ahmedabad :

टीम इंडिया जैसे ही रविवार को क्रिकेट विश्व कप फाइनल हारी करोड़ों भारतीय मायूस हो गए। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ड्रेसिंग रूम में बुरा हाल था। हार से मायूस टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रैसिंग रूम में पहुंचे। हार के बाद हर खिलाड़ी भावुक था। इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आंसू निकल आए। शमी को रोता देख प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं पीएम मोदी से मिलने की तस्वीर शेयर करते हुए मोहम्मद शमी ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ,’दुर्भाग्यवश कल हमारा दिन नहीं था। मैं सभी फैंस का टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं खासतौर से वो हमारे ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने हमारा मनोबल बढ़ाया। हम मजबूती से वापसी करेंगे।’

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर शेयर की। इसमें शुभमन गिल और मोहम्मद शमी भी पीएम मोदी की बातों को सुनते हुए नज़र आ रहे हैं। जडेजा ने लिखा, “ये टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अच्छा रहा, लेकिन कल हम थोड़ा पीछे रह गए। दिल टूट गया है, लेकिन हमारे लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का आना ख़ास और प्रेरक था।”

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE