NCG NEWS DESK Bhopal :-
जबलपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि, अब उनकी बातों पर कोई भरोसा नहीं करता है। कांग्रेस के लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।
चुनाव अभियान के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (बुधवार) को जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, राहुल गांधी जो बोलते हैं उसमें न तो कोई तथ्य होता है और न ही गंभीरता होती है। उनकी बात पर भरोसा कौन करता है? उनकी खुद की पार्टी (कांग्रेस) के भी लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।
सीएम यादव ने कहा कहा कि चुनावी पारा चढ़ रहा है। प्रदेश और देश में बीजेपी के पक्ष में हवा है, लेकिन, कांग्रेस के अते-पते ही नहीं है। कांग्रेस बहुत पीछे रह गई है। इसका जवाबदार अगर कोई है तो वो राहुल गांधी हैं, उन्होंने न पार्टी को गंभीरता से लिया और न ही चुनाव को गंभीरता से लिया। उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस अभी भी अपने अंतर विरोध से बाहर आएगी और आत्म अवलोकन करेगी।
ये भी पढ़े :-