LIVE UPDATE
राजनीतिहमर छत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में, टिकट की दावेदारी के लिए 90 विधानसभा सीटों पर आए 2000 से अधिक आवेदन

NCG NEWS DESK रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए बस कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। चुनावी दंगल में बीजेपी ने 21 सीटों पर पहली लिस्ट क्या जारी की बीजेपी पर कांग्रेस जमकर बरसी लेकिन अब हाल कुछ जुदा नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने टिकट की दावेदारी के लिए 22 अगस्त की तारीख तय की थी।

यानी अब दावेदारी का समय भी बीत चुका है। मिली जानकारी के अनुसार आज से रायपुर ब्लॉकों में कांग्रेस की बैठक होगी। कांग्रेस के दावेदारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। ब्लॉक से 5 नामों का पैनल DCC को आएगा। वहीं आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार कांग्रेस के सामने अपने ही घर में चुनौती है। 90 विधानसभा सीटों पर 2000 से अधिक दावेदार ताल ठोक चुके हैं जिस पर बीजेपी भी तंज कस रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दावेदार बनेंगे कांग्रेस की चुनौती?

सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाटन सीट और कुछ गिनी चुनी सीटें छोड़ दें तो क्या डिप्टी सीएम और क्या कैबिनेट मंत्री, हर एक सीट पर दावेदारों की फौज खड़ी हो गई डिप्टी सीएम सिंहदेव की सीट से गुरप्रीत बाबरा ने दावेदारी पेश की तो सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजधानी रायपुर की सीटों पर दमखम दिखा रहे हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE