मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर हिड़मा ढेर: आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी सफलता, पत्नी समेत 6 नक्सली मारे गए
सालों से वांछित सबसे युवा केंद्रीय समिति सदस्य हिड़मा की मौत; बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश के सबसे युवा और कुख्यात नक्सल कमांडर माड़वी हिड़मा को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू ज़िले के मारेडुमिली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। हिड़मा के साथ उसकी पत्नी मडगम राजे सहित कुल 6 नक्सली ढेर हो गए।
इस बेहद महत्वपूर्ण ऑपरेशन की पुष्टि बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदराज ने की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के जवानों और नक्सलियों के बीच यह भीषण मुठभेड़ सोमवार सुबह से ही जारी थी, जो देर शाम तक चली। जंगलों में लगातार गोलियों की आवाजें गूंजती रहीं और सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे। मुठभेड़ के बाद अब तक छह नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी सफलता, पत्नी समेत 6 नक्सली मारे गए
आंध्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर चला संयुक्त अभियान
यह मुठभेड़ सुकमा जिले से लगती आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडुमिली इलाके में हुई। हाल ही में आंध्र–छत्तीसगढ़–ओडिशा त्रिकोणीय सीमा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ने की सूचना के बाद पुलिस ने अभियान तेज किया था। इसी दौरान जवानों को हिड़मा के मूवमेंट की जानकारी मिली और विशेष ऑपरेशन शुरू किया गया।आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी सफलता, पत्नी समेत 6 नक्सली मारे गए
मारे गए नक्सलियों की पहचान
सुरक्षा बलों ने जिन छह नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, उनमें चार की पहचान इस प्रकार हुई है:
हिड़मा – सेंट्रल कमेटी मेंबर (CC Member)
मडगम राजे – हिड़मा की पत्नी, स्पेशल ज़ोनल कमेटी मेंबर (SZCM)
लकमल – डिवीजनल कमेटी मेंबर (DCM)
कamlू – पीपुल्स प्रोटेक्शन कमांड मेंबर (PPCM)
मल्ला – PPCM
देवे – हिड़मा का सुरक्षा गार्ड
बस्तर का कुख्यात चेहरा था हिड़मा
करीब 1981 में जन्मा माड़वी हिड़मा, बस्तर क्षेत्र का रहने वाला था और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे युवा सदस्य था। वह छत्तीसगढ़ में दशकों से हुई कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है।
2013 के दरभा घाटी हमले, जिसमें कई कांग्रेस नेता मारे गए थे, की साजिश का प्रमुख आरोपी भी हिड़मा ही था।आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी सफलता, पत्नी समेत 6 नक्सली मारे गए
उसकी गिरफ्तारी पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह सुरक्षा एजेंसियों की सूची में सबसे वांछित नक्सली माना जाता था।आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी सफलता, पत्नी समेत 6 नक्सली मारे गए
नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता
हिड़मा का ढेर होना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा और नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के प्रयासों को मजबूत गति मिलेगी।आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी सफलता, पत्नी समेत 6 नक्सली मारे गए



















