-
दुर्ग से दिल्ली तक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बरकरार रखूंगा – सांसद विजय बघेल
-
खेल अभी जारी रहेगा, पार्टी हित में सक्रियता से काम करें कार्यकर्ता – अवधेश चंदेल
-
नेताओं का चुनाव हो चुका, अब बारी कार्यकर्ताओं के चुनाव की, नगरीय निकाय में भी देना है परिणाम – जितेंद्र वर्मा
-
मतदाता और कार्यकर्ता मेरे घर के सदस्य, उनकी तकलीफ मेरी तकलीफ होगी – गजेंद्र यादव
-
भाजपा का दुर्ग शहर मतदाता अभिनंदन समारोह संपन्न
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार दुर्ग शहर विधानसभा मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन मालवीय नगर स्थित दादाबाड़ी में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे एवं मंचासीन अतिथियों में लोकसभा संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कहा कि मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने वोट और समर्थन के साथ ईमानदारी और मेहनत से लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई और दुर्ग लोकसभा के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान के बीच भी अपनी व्यस्त जीवन से समय निकालते हुए पार्टी के हित में कार्य किया और 60,000 वोट से जीत का संकल्प लिया, लेकिन 12,000 अतिरिक्त वोट प्राप्त करते हुए 72,306 वोटों से जीत दिलाई। उन्होंने कहा, “मुझे जो मान-सम्मान मिला है वह आपका मान-सम्मान है और वह मान-सम्मान मैं दिल्ली में भी बरकरार रखूंगा।”
दुर्ग लोकसभा के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में मतदाताओं का बहुमूल्य योगदान है। चुनाव खत्म होने से खेल खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अब सत्तापक्ष और विपक्ष का खेल शुरू हुआ है। आम जनता ने जो ऐतिहासिक जीत दिलाई है, उसका मान-सम्मान, प्यार और विश्वास बरकरार रखना है। आम जनमानस की हर समस्या का समाधान और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।
ये भी पढ़े:-भाजपा पार्षद को घसीटा, फिर सड़क पर पटका, आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज
लोकसभा सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुर्ग का इतिहास एक कमरे के कार्यालय से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं का कारवां बढ़ता गया और ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने संघर्ष कर पार्टी को खड़ा किया, मैं उन कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। आज के कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 5 वर्षों के कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों का मुकाबला कर पार्टी को जीत दिलाई, उनके प्रयास को धन्यवाद देता हूं।
ये भी पढ़े:-बिना इजाजत भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करना भारी पड़ा, AAP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जब 2023 और 2024 के चुनाव इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगे, तब दुर्ग के संघर्षशील कार्यकर्ताओं की मेहनत को याद किया जाएगा। कांग्रेस की आतताई सरकार की नीतियों का विरोध कर और भरी गर्मी और बरसात में संघर्ष कर सत्ता में वापसी कराई। अब कार्यकर्ताओं के चुनाव की बारी है, जिस तरह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मेहनत की, उसी तरह कड़ी मेहनत कर नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने का संकल्प लें।
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम इतिहास बनाएंगे। चाहे विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, कांग्रेस पार्टी की भ्रष्ट नीतियों के चलते लोगों के मन में उनके प्रति आक्रोश था और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त हुआ। 49,000 से अधिक वोटों से विधानसभा चुनाव में जीते और लोकसभा चुनाव में 60 वार्ड में जीत का चिंतन किया। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, उसे अपना समझकर और अपनी पार्टी का चेहरा समझकर जीताना है।
ये भी पढ़े:-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने लगाया मारपीट करवाने का आरोप
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार बनी है और इसमें दुर्ग शहर के कार्यकर्ताओं का योगदान कम नहीं है। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार के निर्माण में गिलहरी के रूप में अपना योगदान दिया। आप सभी के अथक परिश्रम और मेहनत को नमन करता हूं। सभी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना को जन-जन तक पहुँचाएँ और पार्टी और मतदाताओं के बीच पुल का कार्य करें।
ये भी पढ़े:-हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश से भाजपा उम्मीदवार बने गंगोपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज
जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक राजेंद्र पाध्ये ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की रणनीति इतनी मजबूत रही कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और दुर्ग महापौर अपने-अपने पोलिंग बूथ में कांग्रेस पार्टी को जीत नहीं दिला सके। दुर्ग शहर में कांग्रेस के तीनों दिग्गज नेताओं को अपने-अपने पोलिंग बूथ में भी जीत नसीब नहीं हुई, इन तीनों दिग्गज कांग्रेस नेताओं के पोलिंग बूथ में भी भाजपा ने शानदार अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के पोलिंग बूथ अध्यक्षों ने अपने बूथ में पार्टी को जीत दिलाने के लिए अपने निजी कामों और व्यवसाय को त्याग कर तन-मन-धन से काम किया। भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ ने अपनी पूरी ताकत के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जबरदस्त एकजुटता दिखाई।
ये भी पढ़े:-भाजपा नेता सतीश साहू का लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में सघन जनसंपर्क प्रारंभ
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है, अब आगामी नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। शहरी सरकार की अनुभवहीनता से शहर की जनता लगातार परेशान हो रही है। कुछ महीने बाद नगरीय निकाय चुनाव होंगे, इसलिए पार्टी के एक-एक वार्ड में जीत सुनिश्चित हो इसका चिंतन करें।
सम्मान समारोह का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, संतोष सोनी, मंडल भाजपा महामंत्री श्याम शर्मा, रीता मेश्राम, देवनारायण चंद्राकर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, अनूप गटागट, राहुल पंडित, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, बानी सोनी, पार्षद लीना दिनेश देवांगन, चमेली साहू, कुमारी साहू, मनीष साहू, शशि द्वारका साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, जग्गी शर्मा, जवाहर जैन, अनिकेत यादव, अमित पटेल, मौसमी ताम्रकार, शीतल जांगिड़, झरना वर्मा, नीतू श्रीवास्तव, प्रीति साहू, सुमन वर्मा तनुजा बघेल, मंजूलता पांडेय, श्वेता ताम्रकार, बंटी चौहान, वीरेंद्र तन्ना, दिनेश मिश्रा, अनुपम ताम्रकार, राहुल दीक्षित अनुपम मिश्रा, आशुतोष यादव, दीपक सिन्हा, ईश्वर देवांगन सहित दुर्ग शहर के कार्यकर्ता और मतदातागण शामिल हुए।
ये भी पढ़े:-मद्रास हाईकोर्ट : जज की गंभीर टिप्पणी…भ्रष्ट अफसरों और लोकसेवकों को देशद्रोही घोषित किया जाए