छत्तीसगढ़ में किशोर न्याय बोर्ड कोरबा को मिला नया सदस्य
कोरबा : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के सदस्य पद पर नियुक्त श्रीमती संगीता अग्रवाल ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती संगीता अग्रवाल कोरबा शहर की जानी-मानी हस्ती और कानूनी क्षेत्र से जुड़ी एक प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। श्रीमती संगीता अग्रवाल ने संभाला किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के सदस्य पद का कार्यभार
प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार से जुड़ी हैं संगीता अग्रवाल
श्रीमती संगीता अग्रवाल, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, नोटरी और पूर्व अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल की पत्नी हैं। मनोज अग्रवाल कोरबा के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं और श्याम मित्र मंडल कोरबा के विधिक सलाहकार भी हैं। श्रीमती संगीता अग्रवाल ने संभाला किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के सदस्य पद का कार्यभार
समाजसेवियों और कानूनी क्षेत्र में खुशी की लहर
श्रीमती संगीता अग्रवाल की नियुक्ति को कोरबा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। समाजसेवियों और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे बच्चों के अधिकारों और कल्याण के लिए एक बड़ा कदम बताया है। कार्यभार ग्रहण समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रीमती संगीता अग्रवाल ने संभाला किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के सदस्य पद का कार्यभार
बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता
कार्यभार ग्रहण करते हुए श्रीमती संगीता अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य किशोर न्याय बोर्ड के माध्यम से बच्चों के हितों की रक्षा करना और समाज में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने इस पद को एक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करते हुए बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। श्रीमती संगीता अग्रवाल ने संभाला किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के सदस्य पद का कार्यभार