LIVE UPDATE
अपराधभारत

केंद्रीय राज्य मंत्री के घर में मर्डर, मंत्री के बेटे के दोस्त की हत्या

NCG NEWS DESK :- 

लखनऊ:  केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश की मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर पर युवक की हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई. विनय कौशल किशोर के विकास किशोर बेटे का दोस्त था और उन्हीं के साथ रहता था. पुलिस ने मौके से सरकारी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जा रहा है कि ये वारदात केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई. यहां विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई. मौके पर पश्चिमी डीसीपी राहुल राज, ADCP चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत भारी पुलिसबल पहुंच गया है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है.

DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया, विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई है. सिर पर भी चोट का निशान है. रात में 6 लोग आए थे. खाना-पीना खाया. इसके बाद गोली लगने से मौत हो गई. पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. इसके अलावा सीसीटीवी लगे हैं. इनकी फुटेज की भी जांच की जा रही है. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE