“मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा, गले पर थे चेन के निशान…” – सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
मौत के लगभग 5 साल बाद श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा- सुशांत की हुई थी हत्या, मनोवैज्ञानिकों ने भी किया दावा; रिया चक्रवर्ती की कविता पर भी उठाए सवाल

मुंबई, महाराष्ट्र: “मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा, गले पर थे चेन के निशान…” – सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन उनका परिवार आज भी इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या मानता है। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके भाई की हत्या दो लोगों ने की थी और उनके गले पर मिले निशान भी किसी कपड़े के नहीं, बल्कि किसी पतली चेन जैसे थे।
शुभांकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू में श्वेता सिंह कीर्ति ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग मनोवैज्ञानिकों – एक अमेरिका से और दूसरी मुंबई से – ने उनसे संपर्क कर एक जैसी बात कही। श्वेता के अनुसार, दोनों मनोवैज्ञानिकों ने बिना एक-दूसरे को जाने यह बताया कि “सुशांत की हत्या दो लोगों ने की थी, वे घर आए और उसे मार गए।” सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
श्वेता ने इंटरव्यू में कई गंभीर सवाल उठाए:
उन्होंने कहा कि जिस कमरे में सुशांत का शव मिला था, वहां पंखे और बेड के बीच इतनी दूरी थी कि कोई खुद को कैसे लटका सकता है?
मौके पर कोई स्टूल भी नहीं मिला था, जिससे सुशांत फंदे पर लटके हों।
सुशांत की गर्दन पर जो निशान मिले थे, वे किसी दुपट्टे या कपड़े के नहीं थे, बल्कि किसी पतली चीज, जैसे कि चेन, के निशान लग रहे थे।
श्वेता ने बताया कि अमेरिकी महिला मनोवैज्ञानिक ने खुद उनसे संपर्क किया था और साफ कहा था कि दो लोग आए थे और सुशांत को खत्म कर गए। कुछ समय बाद मुंबई की एक अन्य मनोवैज्ञानिक ने भी यही बात दोहराई। दोनों महिलाओं ने यह भी बताया कि सुशांत की जिंदगी में किसी को ‘प्लांट’ किया गया था, ताकि उसे मानसिक रूप से तोड़ा जा सके। श्वेता ने दावा किया कि मनोवैज्ञानिक ने उन्हें बताया कि सुशांत पर ‘ब्लैक मैजिक’ तक किया गया था, क्योंकि वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे थे और यह किसी को रास नहीं आया। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
श्वेता ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि रिया ने एक कविता लिखी थी, “यू आर सोअरिंग टू हाई एंड योर विंग्स नीड टू बी कट” (तुम बहुत ऊंचाई पर उड़ रहे हो और तुम्हारे पंखों को काटे जाने की जरूरत है)। श्वेता के मुताबिक, मनोवैज्ञानिक की बातें सुनने के बाद उन्हें वह कविता और भी डरावनी लगी। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य 2020 से आज तक अनसुलझा है। सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों ने इस मामले की जांच की, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है। श्वेता के इन नए और चौंकाने वाले दावों ने इस मामले को एक बार फिर गरमा दिया है। सुशांत के फैंस और न्याय चाहने वाले लोग अब एक बार फिर इस मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने किए चौंकाने वाले खुलासे



















