नारायणपुर के डॉक्टरों का अल्टीमेटम: 15 नवंबर तक नहीं मिला भुगतान तो होगा ओपीडी बहिष्कार, 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
11 माह से लंबित है नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि (CRMC) का भुगतान, मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात के बाद डॉक्टरों ने दी चेतावनी — सरकार ने 30 नवंबर तक भुगतान का दिया आश्वासन

नारायणपुर। नारायणपुर के डॉक्टरों का अल्टीमेटम: 15 नवंबर तक नहीं मिला भुगतान तो होगा ओपीडी बहिष्कार, 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, नारायणपुर जिले के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ में लंबे समय से लंबित सीआरएमसी (नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि) के भुगतान को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप से मिला और 11 माह से लंबित राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं देने के बावजूद, चिकित्सकों को 11 महीनों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई है। उन्होंने यह भी बताया कि, पिछले छह महीनों में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों के इस्तीफे के बाद भी शासन 2.5 से 3 लाख रुपये के वेतन पर नए विशेषज्ञ नियुक्त करने में विफल रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 15 नवंबर तक नहीं मिला भुगतान तो होगा ओपीडी बहिष्कार, 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
बस्तर संभाग में नारायणपुर की स्थिति सबसे खराब
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बस्तर संभाग के अन्य जिलों में जहां नौ माह का भुगतान रुका हुआ है, वहीं नारायणपुर जिले में 11 माह से कोई वितरण नहीं हुआ। चिकित्सक व स्टाफ ने कहा कि, बार-बार स्वास्थ्य मंत्री, सचिव और विभाग को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल टूट रहा है। 15 नवंबर तक नहीं मिला भुगतान तो होगा ओपीडी बहिष्कार, 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
15 नवंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो ओपीडी बहिष्कार
चिकित्सकों ने मंत्री कश्यप को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि 15 नवंबर 2025 तक लंबित भुगतान नहीं किया गया, तो सभी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। 15 नवंबर तक नहीं मिला भुगतान तो होगा ओपीडी बहिष्कार, 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
मंत्री कश्यप और डॉ. प्रियांका शुक्ला ने दिया आश्वासन
मंत्री केदार कश्यप ने तत्काल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सेवाएं संचालक और एनएचएम संचालक डॉ. प्रियांका शुक्ला से फोन पर चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और 30 नवंबर 2025 तक सीआरएमसी राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा 15 नवंबर तक नहीं मिला भुगतान तो होगा ओपीडी बहिष्कार, 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
1 दिसंबर से बस्तर भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
आश्वासन के बाद नारायणपुर जिले के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने फिलहाल 15 नवंबर से प्रस्तावित ओपीडी बहिष्कार को स्थगित कर 30 नवंबर तक इंतजार करने का निर्णय लिया है। हालांकि, उन्होंने चेताया कि यदि तय समय तक भुगतान नहीं हुआ, तो 1 दिसंबर 2025 से पूरे बस्तर संभाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी, जो भुगतान पूरा होने तक जारी रहेगी। 15 नवंबर तक नहीं मिला भुगतान तो होगा ओपीडी बहिष्कार, 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी



















