LIVE UPDATE
बलरामपुर

नारायणपुर को मिली 6.98 करोड़ रुपये की ‘गौरव पथ’ परियोजना की सौगात

बस स्टैंड चौक से एसपी कार्यालय तक बनेगा आधुनिक सड़क, नगर के सौंदर्यीकरण और विकास को मिलेगी नई पहचान

नारायणपुर: नारायणपुर को मिली 6.98 करोड़ रुपये की ‘गौरव पथ’ परियोजना की सौगात, बस्तर अंचल के नारायणपुर नगर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने 6 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से ‘गौरव पथ’ परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह आधुनिक सड़क बस स्टैंड चौक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निर्मित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, तथा छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के निरंतर प्रयासों से यह परियोजना साकार हो पाई है।

कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान:

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा, “यह गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि नारायणपुर नगर की नई पहचान बनेगा। यह शहर के विकास, सुगम यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का प्रतीक होगा।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है, और यह परियोजना उसी जनकल्याणकारी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है। मंत्री कश्यप ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य बस्तर अंचल के हर नगर को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त करना है, ताकि स्थानीय जनता को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।नारायणपुर को मिली 6.98 करोड़ रुपये की

गौरव पथ बनेगा शहर का आकर्षण केंद्र:

नारायणपुर नगर के प्रमुख मार्ग पंकज वैरायटी चौक से लेकर एसपी कार्यालय तक बनने वाले इस गौरव पथ में कई आधुनिक सुविधाएँ शामिल होंगी। इसमें अत्याधुनिक सड़क, आकर्षक डिवाइडर, दोनों ओर बेहतर जल निकासी के लिए नाले, सुरक्षित पैदल पथवे और आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम जैसी व्यवस्थाएँ होंगी। यह मार्ग शहर के व्यावसायिक, प्रशासनिक और आवासीय इलाकों को जोड़ेगा और मुख्य लाइफ लाइन रोड के रूप में विकसित होगा। नगर पालिका परिषद के अनुसार, गौरव पथ के निर्माण के बाद यातायात सुगम हो जाएगा, जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और शहर का स्वरूप और अधिक निखरकर उभरेगा।नारायणपुर को मिली 6.98 करोड़ रुपये की

नगर पालिका परिषद ने जताया आभार:

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा और सभी पार्षदगणों ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नारायणपुर नगर के लोगों के लिए गर्व और खुशी का विषय है और इससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।नारायणपुर को मिली 6.98 करोड़ रुपये की

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE