Narsinghpur Illegal Liquor Seizure: मिठाई के डिब्बों के नीचे छिपाई थी ₹50 लाख की अंग्रेजी शराब, ऐसे हुआ खुलासा!

Narsinghpur Illegal Liquor Seizure: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी (Illegal Liquor Smuggling) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। NH-44 पर पुलिस ने एक ऐसे ट्रक को पकड़ा है, जिसे देखकर पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए। ट्रक में ऊपर तो मिठाई के खाली डिब्बे (Empty Sweet Boxes) भरे थे, लेकिन उनके नीचे बने एक गुप्त बंकर में 286 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी।
NH-44 पर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया ट्रक

Narsinghpur Illegal Liquor Seizure: यह पूरा मामला सिवनी-नरसिंहपुर-सागर नेशनल हाईवे 44 का है। नरसिंहपुर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना (SP Dr. Rishikesh Meena) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
Narsinghpur Illegal Liquor Seizure: सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। जब करेली पुलिस ने संदिग्ध ट्रक (MH 04 KF 3613) को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने रुकने के बजाय ट्रक की स्पीड बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को बैहर तिराहे के पास धर दबोचा।
3 फीट गहरा गुप्त बंकर (Secret Bunker) देख पुलिस भी हैरान
Narsinghpur Illegal Liquor Seizure: जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो ऊपर सिर्फ मिठाई के खाली डिब्बे दिखाई दिए। लेकिन पुलिस को कुछ शक हुआ, तो उन्होंने लोहे की रॉड डिब्बों के अंदर डाली। रॉड किसी भारी चीज से टकराई, जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया।
Narsinghpur Illegal Liquor Seizure: जब डिब्बों को हटाया गया, तो ट्रक के अंदर 3 फीट गहरा एक सीक्रेट बंकर मिला। इस बंकर के अंदर 286 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल कीमत करीब ₹50 लाख आंकी गई है।
हरियाणा और दिल्ली के ‘शातिर’ तस्कर गिरफ्तार
Narsinghpur Illegal Liquor Seizure: पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
-
सतीश नंदड (उदेशीपुर, सोनीपत, हरियाणा)
-
मनोज यादव (जफारपुर, दिल्ली)
पुलिस के अनुसार, सतीश एक शातिर अपराधी है। ये दोनों आरोपी बस के जरिए नरसिंहपुर पहुंचे थे ताकि यहाँ से शराब से लदा ट्रक लेकर सिलीगुड़ी (वेस्ट बंगाल) जा सकें।
पुलिस की जांच जारी: कौन है इस खेल का असली मास्टरमाइंड?
Narsinghpur Illegal Liquor Seizure: नरसिंहपुर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि:
-
ट्रक में शराब कहाँ से लोड की गई थी?
-
ट्रक और चेचिस नंबर में हेरफेर क्यों किया गया?
-
नरसिंहपुर तक ट्रक छोड़ने कौन आया था?
टीम की सराहना: इस बड़ी सफलता में करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, एएसआई संतराम मरकाम और उनकी पूरी टीम की अहम भूमिका रही।








