प्रेम-प्रसंग के कारण पड़ौसियों ने युवक को उतारा मौत के घाट

NCG NEWS DESK Burhanpur :-
प्रेम-प्रसंग के चलते एक बार फिर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। अपने ही मोहल्ले की एक महिला के परिवार वालों ने कुल्हाड़ी मार कर युवक को मौत के घाट उतारा है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नेपानगर के खकनार थाना क्षेत्र में यह हत्या की गई है। इस थाना क्षेत्र के ग्राम नांदुरा में प्रेम प्रसंग के कारण एक व्यक्ति की हत्या की गई है। मृतक का नाम सुभाष पंवार बताया जा रहा है। मृतक के परिजन का कहना है कि सुभाष का मोहल्ले की ही एक परिवार की बहू के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
जिसका खुलासा होने पर मृतक करीब चार महीने से घर से बाहर था। लेकिन अब जब वह घर आया तो करीब सात लोगों द्वारा घर में घुसकर उसे कुल्हाड़ी मारी गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े :-









