
लखनऊ: बिहार में बसपा और AIMIM की दोस्ती का नया रंग: यूपी में गठबंधन की अटकलें तेज़. बिहार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदर्शन के बाद, अब उत्तर प्रदेश में इन दोनों दलों के संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है। बिहार के रामगढ़ विधानसभा से बसपा के इकलौते जीते विधायक सतीश उर्फ पिंटू यादव की एक वायरल तस्वीर ने इन अटकलों को और हवा दे दी है, जिसमें उनके पीछे बसपा और AIMIM दोनों के पोस्टर लगे दिखाई दे रहे हैं।

बिहार चुनाव में NDA की शानदार जीत के बावजूद, बसपा ने सीमांचल में अपना खाता खोला, वहीं AIMIM ने 5 सीटों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। पिंटू यादव की वायरल तस्वीर में उनके साथ बसपा के बिहार प्रभारी अनिल चौधरी भी नज़र आ रहे हैं, और उनके पीछे लगे दोनों दलों के पोस्टर ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों में संभावित गठबंधन की चर्चा छेड़ दी है।बिहार में बसपा और AIMIM की दोस्ती का नया रंग



















