
पटना: बिहार में फिर ‘नीतीश राज’: 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, बीजेपी ने सम्राट चौधरी को चुना विधानमंडल दल का नेता. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत के बाद सरकार गठन की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि बिहार की कमान 10वीं बार नीतीश कुमार के हाथों में होगी।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति साफ करते हुए सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना है।बिहार में फिर ‘नीतीश राज’: 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
20 नवंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण
नीतीश कुमार 20 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।बिहार में फिर ‘नीतीश राज’: 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार अकेले शपथ नहीं लेंगे। उनके साथ नई सरकार के डिप्टी सीएम और लगभग 20 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।बिहार में फिर ‘नीतीश राज’: 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
आज इस्तीफा, कल शपथ
नियमों के अनुसार, नई सरकार के गठन से पहले मौजूदा मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना होता है। संभावना है कि नीतीश कुमार आज ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे और एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।बिहार में फिर ‘नीतीश राज’: 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
जदयू विधायक दल की बैठक के बाद आज दोपहर 3:30 बजे एनडीए के सभी पांच घटक दलों की एक संयुक्त बैठक बुलाई गई है, जिसमें गठबंधन के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी।बिहार में फिर ‘नीतीश राज’: 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
बीजेपी ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा
बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी ने अपने पुराने और कद्दावर नेताओं पर फिर से भरोसा जताया है। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पिछली सरकार में ये दोनों नेता उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) की भूमिका में थे।बिहार में फिर ‘नीतीश राज’: 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
रिकॉर्ड 10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। 2025 के चुनाव में जदयू ने 85 सीटों पर जीत हासिल की है, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। 20 नवंबर 2025 को वे 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे।बिहार में फिर ‘नीतीश राज’: 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार का अब तक का सफर (शपथ ग्रहण):
पहली बार: 3 मार्च 2000
दूसरी बार: 24 नवंबर 2005
तीसरी बार: 26 नवंबर 2010
चौथी बार: 22 फरवरी 2015
पांचवीं बार: 20 नवंबर 2015
छठी बार: 27 जुलाई 2017
सातवीं बार: 16 नवंबर 2020
आठवीं बार: 10 अगस्त 2022
नौवीं बार: 28 जनवरी 2024
दसवीं बार: 20 नवंबर 2025 (प्रस्तावित)



















