Nora Fatehi और Sanjay Dutt की बढ़ी मुश्किलें! ‘Sarke Chunar’ गाने पर NCW का बड़ा एक्शन, फिल्म ‘KD: The Devil’ विवादों में

Nora Fatehi Vulgar Song Row: Nora Fatehi और Sanjay Dutt की बढ़ी मुश्किलें! ‘Sarke Chunar’ गाने पर NCW का बड़ा एक्शन, फिल्म ‘KD: The Devil’ विवादों में, बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही (Nora Fatehi) और सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘KD: The Devil’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ (Sarke Chunar) अपनी अश्लीलता और आपत्तिजनक बोलों की वजह से अब नेशनल लेवल पर चर्चा का विषय बन गया है। सरकार द्वारा गाने को बैन किए जाने के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया है।
क्या है पूरा मामला? (The Controversy Explained)
Nora Fatehi और Sanjay Dutt की बढ़ी मुश्किलें!सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘केडी: द दैविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा था। लोगों का आरोप है कि गाने के बोल और कोरियोग्राफी बेहद ‘फूहड़’ और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। मामला इतना बढ़ गया कि इसकी गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी, जिसके बाद सरकार ने इस गाने पर Ban लगा दिया।
Nora Fatehi और Sanjay Dutt की बढ़ी मुश्किलें!लेकिन मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई! गाने के कंटेंट को समाज और खासकर बच्चों के लिए हानिकारक बताते हुए कई शिकायतें दर्ज की गईं। इसी का संज्ञान लेते हुए NCW ने नोरा फतेही, संजय दत्त और फिल्म की पूरी टीम को समन (Summons) जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
Nora Fatehi ने दी अपनी सफाई: “मुझे हिंदी की समझ नहीं”
Nora Fatehi और Sanjay Dutt की बढ़ी मुश्किलें!विवाद बढ़ता देख नोरा फतेही ने इस मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। नोरा का कहना है कि:
उन्होंने यह गाना लगभग 3 साल पहले ओरिजिनल कन्नड़ फिल्म के लिए शूट किया था।
उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके हिंदी वर्जन में इतने आपत्तिजनक बोल (Lyrics) इस्तेमाल किए जाएंगे।
नोरा ने यह भी तर्क दिया कि उनकी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है कि वे शब्दों की बारीक बारीकियों और उनके गलत अर्थों को समझ सकें।
लेखक ने भी मेकर्स पर फोड़ा ठीकरा
Nora Fatehi और Sanjay Dutt की बढ़ी मुश्किलें!हैरानी की बात यह है कि गाने के हिंदी गीतकार रकीब आलम ने भी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने केवल कन्नड़ बोलों का ‘रफ ट्रांसलेशन’ किया था। मेकर्स ने वादा किया था कि वे इसे रिलीज से पहले ‘फाइन ट्यून’ करेंगे, लेकिन उन्होंने बिना किसी बदलाव के इसे जस का तस रिलीज कर दिया।
‘KD: The Devil’ की रिलीज पर संकट?
Nora Fatehi और Sanjay Dutt की बढ़ी मुश्किलें!यह फिल्म अप्रैल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज से पहले इस तरह के विवाद और स्टारकास्ट को कानूनी समन मिलना फिल्म के बिजनेस और प्रमोशन पर भारी पड़ सकता है। यूट्यूब से तो गाना हटा दिया गया है, लेकिन NCW की जांच अब टीम के लिए गले की हड्डी बन गई है।



















