LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

गोधन न्याय के कार्यो में लापरवाही बरतने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को नोटिस जारी

NCG NEWS DESK: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने गोधन न्याय योजना अंतर्गत शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पत्थलगांव विकासखंड के बंधनपुर गौठान क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व नोडल अधिकारी श्री सुंदर सिंह चौहान नोटिस जारी किया है।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व नोडल अधिकारी चौहान को पूर्व में भी कारण बताओं नोटिस दिए जाने के बावजूद भी शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के प्रति किसी प्रकार की रुचि नहीं ली जा रही है। जिसके कारण गौठान में वर्मी खाद का रूपांतरण, गोबर खरीदी में कमी एवं उत्पादन तथा खाद विक्रय भी अल्प है, इस तरह योजना के प्रति कोई भी कार्य प्रगति दिखाई नहीं दे रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस हेतु कलेक्टर ने डॉ. मित्तल ने चौहान को शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक बताते हुए उनके उपरोक्त कृत्य को पदीय दायित्व के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है। जो छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने से गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। चौहान के उक्त कृत्य के लिए विभागीय जांच संस्थित किए जाने की बात कही है।

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सुंदर सिंह चौहान से स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिवस के अंदर समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य के लिए सचेत किया गया है कि अपने कार्य में सुधार लावे अन्यथा होने वाली कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होगें।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE