LIVE UPDATE
अपराधभारतविदेश

कौन है चेतनभाई पटेल, क्यों पीछे पड़ी है अमेरिका की FBI? सुराग देने वाले को 2 करोड़ का इनाम…

चेतनभाई पटेल गुजरात का रहने वाला है और उसके ऊपर ये इनाम रखा है अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने। कौन है ये भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल? आखिर क्यों एफबीआई उसके पीछे लगी है? आइए जानते हैं ये पूरी कहानी।

NCG News desk Gujrat:-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गुजरात। कोई शातिर क्रिमिनल जब लंबे वक्त तक पुलिस की नजरों से छिपा रहता है, तो उसके ऊपर इनाम का ऐलान होता है। कभी 50 हजार, कभी 1 लाख, तो कभी-कभी 10 लाख तक भी। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे क्रिमिनल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके ऊपर लाख-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 2 करोड़ रुपए का इनाम रखा गया है। इसका नाम टॉप 10 मॉस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। इल्जाम है… अपनी ही बीवी के कत्ल का। इस शख्स का नाम है भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल।

कौन है चेतनभाई पटेल, क्यों पीछे पड़ी है अमेरिका की FBI?सुराग देने वाले को 2 करोड़ का इनाम...
चेतनभाई पटेल

तारीख 12 अप्रैल, साल 2015 और जगह मैरीलैंड के हनोवर में डंकिन डोनट्स कॉफी शॉप। कॉफी शॉप के अंदर एक महिला की लाश मिली। उसे चाकुओं से गोदकर मारा गया था। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी चेक किए तो हैरान कर देने वाली एक फुटेज मिली। शॉप के पिछले कमरे की इस फुटेज में एक कपल दिखा, जिसके बीच कुछ बात हो रही थी। दोनों पहले किचन की तरफ गए और इसके बाद रैक के पीछे जाकर गायब हो गए। रैक के पीछे मिली लाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आई महिला की ही थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।चेतनभाई पटेल।

ग्राहकों से भरी कॉफी शॉप के अंदर कत्ल

तफ्तीश में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कपल पति-पत्नी हैं। लाश 21 वर्षीय पलक की थी और मर्डर के बाद से ही 24 वर्षीय उसका पति भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल गायब था। 12 अप्रैल को जब पलक का कत्ल हुआ, उस रात दोनों नाइट शिफ्ट कर रहे थे। हैरानी की बात ये थी कि मर्डर के वक्त कॉफी शॉप में ग्राहक भी मौजूद थे। पुलिस ने हर जगह पता किया, उसके जानने वालों से पूछताछ की, लेकिन पटेल का पता कहीं नहीं चला। 2017 में एफबीआई ने पटेल के ऊपर फर्स्ट डिग्री मर्डर, सेकंड डिग्री मर्डर, थर्ड डिग्री हमला, सेकंड डिग्री हमला और चोट पहुंचाने के लिए खतरनाक हथियार रखने का केस दर्ज किया।चेतनभाई पटेल।

क्या थी हत्या की वजह

गुजरात में अहमदाबाद के रहने वाला भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल अपनी पत्नी पलक के साथ अमेरिका में कॉफी शॉप पर काम करता था। दोनों की शादी को कुछ ही वक्त हुआ था और वे वर्क वीजा पर थे। जांच मं पता चला कि मौत से करीब एक महीना पहले ही पलक का वीजा खत्म हो गया था। माना जा रहा है कि पलक वापस भारत लौटना चाहती थी। लेकिन, पटेल इसके खिलाफ था और इसीलिए उसने पलक की हत्या कर दी। एफबीआई को शक है कि हत्या के बाद पटेल कनाडा या इक्वाडोर भाग गया है और किसी अज्ञात लोकेशन पर रह रहा है।चेतनभाई पटेल।

ये भी पढ़ें:-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE