शिक्षाराजनांदगांव

कड़ाके की ठंड से ठिठुरे नौनिहाल, स्कूल का समय बदलने की उठी मांग, NSUI ने DEO को सौंपा ज्ञापन

गिरते पारे ने बढ़ाई मुश्किलें: सुबह की शिफ्ट में बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर, छात्र संगठन ने प्रशासन से की तत्काल समय सारणी बदलने की अपील

राजनांदगांव: कड़ाके की ठंड से ठिठुरे नौनिहाल, स्कूल का समय बदलने की उठी मांग, NSUI ने DEO को सौंपा ज्ञापन. जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले छात्रों की परेशानी को देखते हुए अब स्कूलों की टाइमिंग बदलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने इस मुद्दे को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) का दरवाजा खटखटाया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

तापमान में गिरावट से बढ़ी चिंता
एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई जिला महासचिव राजा यादव ने बताया कि जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है।कड़ाके की ठंड से ठिठुरे नौनिहाल

सुबह 7 बजे स्कूल जाने में हो रही दिक्कत
संगठन के प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर, जिनके नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया, ने बताया कि सुबह 7 से 8 बजे के बीच ठंड का असर सबसे ज्यादा होता है। इसी समय बच्चों को तैयार होकर स्कूल के लिए निकलना पड़ता है। कोहरे और सर्द हवाओं के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। कई अभिभावक भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इतनी ठंड में बच्चों का सुबह जल्दी उठना और स्कूल जाना उनके बीमार होने का कारण बन सकता है।कड़ाके की ठंड से ठिठुरे नौनिहाल

तत्काल समय बदलने की मांग
छात्र संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक ठंड का प्रकोप ज्यादा है, तब तक स्कूलों का समय थोड़ा आगे बढ़ाया जाए ताकि बच्चों को राहत मिल सके।कड़ाके की ठंड से ठिठुरे नौनिहाल

ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर, प्रदीप साहू, गीतेश, भूपेश सहारे, संजय सिन्हा, धनंजय बंजारे और कुलदीप साहू सहित संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से छात्रहित में जल्द निर्णय लेने की अपील की है।कड़ाके की ठंड से ठिठुरे नौनिहाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज