LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

ऑयली स्किन वाले लाए चेहरे पर निखार इस फेस पैक की मदद से….

NCG NEWS DESK beauty tips for face at home: गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में अक्सर तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। सेहत के साथ ही इस मौसम में त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। गर्मियों में कई लोग ऑयली स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर चेहरा चिपचिपा और डल नजर आने लगता है।

साथ ही ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर कई तरह की गंदगी भी जमा हो जाती है, जो बाद में पिंपल आदि की वजह बनती है। अगर आप भी गर्मियों में होने वाली ऑयली स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो इन आसान से दो होममेड फेस पैक की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

सामग्री

एक चम्मच गुलाब जल
एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी

ऐसे तैयार करें फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने से लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें।
अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालें और दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें।
बस तैयार है ऑयली स्किन से निजात दिलाने वाला मुल्तानी मिट्टी का होममेड पैक।

ऐसे करें इस्तेमाल?

इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के लिए एक ब्रश को तैयार पैक में भिगोएं।
अब इस ब्रश की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर यह पैक लगाएं।
पैक लगाने के बाद इसे चेहरे पर तब तक लगा रहने दें, जब तक यह पूरी तरह सूख न जाए।
जब फेस पैक सूख जाए, तो गुनगुने पानी की मदद से चेहरा साफ कर लें।
चेहरा साफ करने के बाद अंत में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

ओटमील फेस पैक

सामग्री

एक बाउल ओटमील
एक चम्मच शहद

ऐसे बनाएं फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले ओटमील को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
अब ओटमील के पाउडर को एक कटोरी में निकालकर रख दें।
इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें।
ऑयली स्किन के लिए ओटमील का फेस पैक तैयार है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE