LIVE UPDATE
राजनीति

नवनियुक्त काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करन्दोला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया भव्य स्वागत

NCG News desk Narayanpur :-

नारायणपुर। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद दीपक बैज का आगमन करन्दोला (भानपुरी) मे हुआ। जहा हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का बाइक रैली के माध्यम से जोशीला स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
नवनियुक्त काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करन्दोला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया भव्य स्वागत
बाइक रैली में शामिल बस्तर सांसद दीपक बैज

बाइक रैली फरसागुड़ा से शुभारंभ होकर बालेंगा तक गयी। अपने नए अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर थी। रिमझिम बारिशों के बीच मे कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं डगमगाये। डीजे की धुन मे हज़ारों कार्यकर्ताओं ने श्री बैज का जोशीला स्वागत किया।

नवनियुक्त काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करन्दोला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया भव्य स्वागत

करन्दोला (भानपुरी) चौक मे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गजमाला के साथ स्वागत किया। साथ ही आयुष विभाग के कर्मचारियों ने भी भानपुरी मे बैज का स्वागत किया। फरसागुड़ा से सोनारपाल तक जगह जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ।

नवनियुक्त काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करन्दोला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया भव्य स्वागत
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज

भानपुरी मे मे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री दीपक बैज जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर और प्रदेश का एक – एक कार्यकर्ता कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष है। हम सब मिलकर जिस तरह 2018 के चुनाव मे भाजपा को छत्तीसगढ़ मे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था पुनः उसी जोश और ऊर्जा के साथ 2023 के चुनाव मे भी भाजपा को उखाड़ फेंकना है और प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाना है।

नवनियुक्त काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करन्दोला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया भव्य स्वागत

उन्होंने लड़ेंगे और जीतेंगे की नारा लगाते हुए कहा कि हमे पुनः नारायणपुर मे चंदन कश्यप को भारी मतों के साथ विधायक बनाना है और प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार लाना है। नारायणपुर मे इससे पहले भाजपा ने राज किया लेकिन कहीं भी विकास कार्य नजर नहीं आती केवल इन्होंने ठेकेदारों का जेब भरने का काम किया लेकिन आज आपके विधायक चंदन कश्यप और कांग्रेस सरकार ने नारायणपुर मे नवीन तहसील, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, नवीन कॉलेज, आई टी आई, अस्पताल और सड़क पुलिया बनाने का काम किया।

नवनियुक्त काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करन्दोला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम मे कांग्रेस पदाधिकारी सहित हज़ारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नवनियुक्त काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करन्दोला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया भव्य स्वागत

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE