LIVE UPDATE
भारत

तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से हुआ विवाद, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

NCG NEWS DESK UTTAR PRADESH ;-

पीलीभीत में सोमवार को होली के मौके पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाए जाने की वजह से भारी विवाद हो गया और नौबत पत्थरबाजी से लेकर गोलीबारी तक आ गई. इस घटना में कई लोगों के घायल भी हो गए. दरअसल बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में तेज आवाज में गाने बजाने का एक गुट ने विरोध किया था.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके बाद यह विरोध विवाद में बदल गया और लोग आपस में ही भिड़ गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गांव में गोलियां चलाई गईं जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि कटकवाड़ा गांव में घटना के दौरान पथराव की भी सूचना मिली, जिसमें तीन अन्य घायल हो गए.

बीसलपुर के क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी ने बताया कि गोलीबारी बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में विमल नाम का शख्स घायल हो गया, जबकि पथराव में अंकित, सत्यपाल और विनोद घायल हो गये. सीओ ने कहा कि दोनों गुट वर्तमान ग्राम प्रधान और एक पूर्व ग्राम प्रधान के थे और मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से होली मनाई गई.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE