LIVE UPDATE
अपराधविदेश

ONLINE IPL Satta :ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे 6 सटोरियों को क्राइम ब्रांच और यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार..दांव पर लगे थे करोड़ो रुपए

NCG NEWS DESK ग्वालियर। मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर में में आईपीएल मैच पर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे 6 सटोरियों को क्राइम ब्रांच और यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सटोरिए पॉश इलाके न्यू बलवंत नगर में किराए के घर से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। सटोरियों के पास से दो कार,, 12 मोबाइल, 29 हजार रुपए, एक लैपटॉप, 3 कैलकुलेटर और 7 रजिस्टर बरामद किए गए हैं। इनमें 2 करोड़ रुपए का हिसाब किताब भी मिला है। इनकी लिंक से ग्वालियर और चंबल संभाग के शहरों से 500 लोग जुड़े हुए थे।

Read more:-बीएआरसी में 4374 पदों पर भर्ती, ये है आखिरी तारीख

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल मुखबिर की सूचना के आधार पर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ और क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार की टीम ने घर पर दबिश दी थी। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने ऑनलाइन सट्टा खिलवाने की बात कबूल की। यह हैदराबाद और दिल्ली के बीच चल रहे मैच पर सट्टा खिलवा रहे थे। पकड़े गए सटोरियों की पहचान रामजीत कुशवाह निवासी दिमनी, गौरव शर्मा निवासी अंबाह, सौरभ शर्मा निवासी अंबाह, बृजेश कुशवाह निवासी अंबाह, प्रदीप शर्मा निवासी अंबाह और मयंक शर्मा निवासी अंबाह के रूप में हुई है। सभी की उम्र 22 से 37 साल के बीच है।

Read more:-गलत खाना परोसने पर शख्स ने होटल से मांगा एक करोड़ का मुआवजा, लगाए ये गंभीर आरोप

पूछताछ करने पर हुआ खुलासा

पूछताछ में सटोरियों ने बताया कि ग्वालियर और एक मुरैना के खाईबाज ने उन्हें तीन आईडी उपलब्ध कराई थीं। ग्वालियर में रोहित सिंह और मुरैना में सतेंद्र जैन का नाम सामने आया है। यह आईडी सटोरियों के लैपटॉप में भी खुली मिलीं। पुलिस सटोरियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। यह भी पता चला है कि यह लंबे समय से सट्टे से जुड़े हुए है या नहीं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE