राजनीति लाइफस्टाइल व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

,

नक्सलियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन मानसून’ : दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़, 4 IED किया गया डिफ्यूज

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: July 12, 2023

Follow Us

NCG NEWS DESK सुकमा/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सुकमा और दंतेवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मानसून के तहत नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त स्पेशल अभियान लॉन्च किया। दोनों जिले की पुलिस फोर्स नक्सलियों के कोर इलाके में घुसी। 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मुठभेड़ में नक्सली बच निकले। वहीं जवानों ने विस्फोटक, IED समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। ऑपरेशन को सफल बनाकर 3 दिन बाद जवान लौट आए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सरल इलाकों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। दंतेवाड़ा और सुकमा पुलिस की संयुक्त पार्टी नक्सल ऑपरेशन पर निकली डीआईजी और एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवान गोगुंडा, सिमेल, तुम्मापाड़, गट्टापाड़ और तोयापारा की पहाड़ियों पर सर्चिंग के लिए निकले। ये इलाका नक्सलियों का सेफ जोन था।

10 जुलाई को सुकमा DRG की पार्टी सर्चिंग करते हुए सिमेल की पहाड़ी के पास पहुंची थी। जहां मलांगीर एरिया कमेटी के लगभग 30-40 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी थी। जैसे ही डीआरजी के जवान मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, हालांकि बारिश और घने जंगल का फायदा उठाकर माओवादी भाग निकले इसके बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। फिर आगे बढ़ते गए।

दंतेवाड़ा की DRG और STF की टीम सिमेल-तुम्मापाड़ की पहाड़ में सर्चिंग की। यहां पर करीब 80 नक्सली मौजूद थे। जवानों की यहां भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। लेकिन, नक्सली भाग निकले। जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से नक्सली वर्दी, पिट्ठू, बर्तन, सोलर प्लेट, पॉलीथिन, बड़े-बड़े जर्किन, दवाईयां ,IED और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया।

4 IED किए डिफ्यूज

जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से नक्सलियों ने गोगुंडा में IED प्लांट कर रखी हुई थी। 50 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों ने 4 IED प्लांट की थी। सर्चिंग कर रहे जवानों ने IED बरामद की। फिर बम निरोधक दस्ता की टीम ने IED को डिफ्यूज किया।

, , , , , , , , , , ,

Related Posts

महतारी वंदन योजना: 14 हजार महिलाओं के लिए बुरी खबर, खाते में नहीं आएगी अगली किस्त! जानिए क्या है बड़ी वजह

महतारी वंदन योजना: 14 हजार महिलाओं के लिए बुरी खबर, खाते में नहीं आएगी अगली किस्त! जानिए क्या है बड़ी वजह

UP BJP New President: योगी के प्रदेश में अब ‘महिला राज’? 14 दिसंबर तक फैसला नहीं तो फिर लंबा इंतजार!

UP BJP New President: योगी के प्रदेश में अब ‘महिला राज’? 14 दिसंबर तक फैसला नहीं तो फिर लंबा इंतजार!

 Train Viral Video: फर्स्ट AC कोच में ‘चूहे’ का तांडव! पूर्व विधायक ने वीडियो बनाकर मोदी सरकार को घेरा

 Train Viral Video: फर्स्ट AC कोच में ‘चूहे’ का तांडव! पूर्व विधायक ने वीडियो बनाकर मोदी सरकार को घेरा

क्या देश में ‘राष्ट्रीय बीमारी’ घोषित होगा कैंसर? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को सख्त नोटिस, ‘कोविन’ जैसे पोर्टल की उठी मांग

क्या देश में ‘राष्ट्रीय बीमारी’ घोषित होगा कैंसर? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को सख्त नोटिस, ‘कोविन’ जैसे पोर्टल की उठी मांग

BBL 2025-26: कल से शुरू होगा टी20 का महाकुंभ! बाबर-शाहीन मचाएंगे धमाल, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव

BBL 2025-26: कल से शुरू होगा टी20 का महाकुंभ! बाबर-शाहीन मचाएंगे धमाल, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव

वैभव सूर्यवंशी: 14 साल के ‘तूफान’ को टीम इंडिया में आने से रोक रहा यह कड़ा नियम, जानिए कब होगा इंटरनेशनल डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी: 14 साल के ‘तूफान’ को टीम इंडिया में आने से रोक रहा यह कड़ा नियम, जानिए कब होगा इंटरनेशनल डेब्यू

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE